Skip to main content

श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान मंदिर से धूमधाम से निकली श्रीराम शोभायात्रा


 हरिद्वार। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होते ही रामराज के युग की शुरुआत हो गई। आने वाला समय भारत का है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा। समस्त देशवासियों के लिए 22जनवरी का दिन यादगार हो गया है। अब 22जनवरी को भी देश में दीपावली मनाई जाएगी। भारत को गौरव प्रदान करने के लिए देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी का आभारी होना चाहिए। गौरतलब है कि जगजीतपुर-जमालपुर रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। स्वामी आलोक गिरी महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं और युवाओं नाचते गाते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। नाचते गाते श्रद्धालुओं को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। दोपहर 3बजे से सुंदरकांड पाठ और शाम को भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा में मनकामेश्वर गिरी, कामेश्वर यादव,राहुल शर्मा,प्रदुम्न सिंह,विक्की गैरा,विशाल शर्मा,अंकुर बिष्ट,हरीश चौधरी,निखिल पंत,अखिलेश,ओमप्रकाश मलिक, प्रदीप गुर्जर,शशि भारद्वाज, संजय चौधरी,विजय प्रताप सिंह,शिवम,प्रणव सिंह,सिद्दार्थ भंडारी,एस के शर्मा,केशव,विष्णु,हिमांशु शर्मा,अनुज,नितिन,कान्हा,उदित,विष्णु,कान्हा,आशीष पंत,प्रांजल शर्मा, दिनेश कुमार,अनिल मिश्रा,योगेश उपाध्याय,दीपमाला,निशा सिंह,लक्ष्मी,अंजू शर्मा,उमा रानी,रूचि अग्रवाल,नंदिनी,दिव्यांशी,जय,भवि,उमा धीमान,शिखा धीमान,विनीता,मोहिनी बंसल,प्रिंसी शर्मा ,सिंपल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।