Skip to main content

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने श्री राम घाट पर चलाया सफाई अभियान

 गंगा स्वच्छता को लेकर श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के पदाधिकारियों ने किया जनजागरण


हरिद्वार। आज श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में ऋषिकुल स्थित श्री राम घाट पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। गंगा घाटों पर फैली गंदगी को हटाते हुए वहां पर मौजूद अराजक तत्वों को भी मां गंगा के प्रति जागरूक किया गया और लोगों से गंगा तटों पर कपड़े न धोने की अपील की। संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के परमाध्यक्ष स्वामी आत्मयोगी देवजी ने कहा कि आगमी 22जनवरी से पूर्व संस्था द्वारा वृहद स्तर पर तेजी से कार्य किए जा रहे है। जिसके लिए संस्था द्वारा गंगा तट पर श्री राम नाम लेखन जप महायज्ञ किया जायेगा। जिसके लिए अभी से संस्था के पदाधिकारियों को साथ लेकर राम नाम को लेकर और गंगा प्रदूषण मुक्ति को लेकर जन जागरण किया जा रहा है। संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रिय अध्यक्ष पण्डित सुमित तिवारी ने कहा कि संस्था काफी समय से सामाजिक,धार्मिक क्षेत्र के साथ साथ पर्यावरण व मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाती आ रही है। उन्होंने बताया कि संस्था ने 2018 में केंद्र सरकार को भी गंगा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 5 सुझाव भेजे थे जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने उन सुझावों को स्वीकार किया था तथा उस पर कानून भी बनाया था। लेकिन यह मामला आस्था से जुड़ा होने के कारण अब भी देश में जागरूकता की कमी होने के कारण अधिकांश लोग अपने घर के पूजा पाठ का कचरा गंगा जी में फेंक कर चले जाते है। जिसके लिए संस्था ने एक नया प्रारूप तैयार किया है जोकि जल्द ही अमल में लाया जाएगा।संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा अपने सभी लोगों को सूचित करते हुए 51 लाख करोड़ हस्तलिखित राम नाम का प्रण गंगा सफाई अभियान के दौरान सभी ने लिया है। राम नाम लिखने के लिए संस्था द्वारा सभी लोगों को निःशुल्क कापी और फार्म वितरित किए जा रहे है। जिन लोगों को पुस्तके नही मिली है और जिन्हें चाहिए वह संस्था के आधिकारिक फोन नंबर 9045000108 व वेबसाइट पर संपर्क कर सकता है। गंगा तट पर सफाई अभियान चलाने वालों में अलोक शर्मा, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी,ठाकुर रतन सिंह,करन पंडित,जोगेन्द्र मावी,महेन्द्र सिंह यादव,कमलेश यादव,रोहित वर्मा,कुलदीप त्यागी,प्रतीक,रुद्रांश बंसल,वंश कौशिक,गंगा सिंह सम्मल,मुरारी लाल,भुवनेश कुमार,दीपू,रवि कुमार,धन सिंह,ओम प्रकाश ,दिलीप सिंह,कृष्णकांत,हरिशंकर,गोविंद नाथ,भूपेंद्र कुमार,पंकज ठाकुर,देवकीनंदन,गज्जू सिंह, प्यारेलाल,सोनू, दीपक,राहुल,कैलाश चंद्र नैनवाल, सुभाष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।