Skip to main content

गौ रक्षा व धर्म प्रचार को समर्पित रहा माता ललिताम्बा का समूचा जीवन: मदन कौशिक

संत समाज व गणमान्यजनों ने 17वीं पुण्यतिथि पर संन्यासिनी ललिताम्बा माता को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि


 हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री मानव कल्याण आश्रम हरिद्वार, बद्रीनाथ की संस्थापिका ब्रह्मलीन संन्यासिनी माता ललिताम्बा की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती महाराज के संचालन में रूद्राभिषेक, श्रद्धाजंलि समारोह व वार्षिक भण्डारा सम्पन्न हुआ। विद्वान ब्राह्मणों ने आचार्य डॉ. आलोक शर्मा के आचार्यत्व में विधि-विधान से रूद्राभिषेक सम्पन्न करवाया।श्रद्धाजंलि समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि माता ललिताम्बा का समूचा जीवन गौ रक्षा, व धर्म प्रचार को समर्पित रहा। जहां उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी वहीं आजादी के पश्चात गौ रक्षा के लिए कानून बनाने के लिए वह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समक्ष डटकर खड़ी हुई। उन्होंने गौ रक्षा के लिए जेल यात्रा भी की। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी (महानिर्वाणी) व श्रीमहंत देवानन्द सरस्वती महाराज ने ब्रह्मलीन माता ललिताम्बा का स्मरण कर गौरक्षा आन्दोलन, राम जन्म भूमि आन्दोलन में उनकी अहम भूमिका को नमन करते हुए कहा कि माता ललिताम्बा त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने गौ संरक्षण व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपना जीवन समर्पित किया। उनके पश्चात स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती व वर्तमान में स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती महाराज अपने गुरूजनों के पदचिन्हों पर चलते हुए संस्था का विकास व संवर्द्धन कर रहे हैं। म.मं. स्वामी ललितानन्द व स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि मानव कल्याण आश्रम सदैव धर्म प्रचार और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। हरिद्वार और बद्रीनाथ, अहमदाबाद में जिस प्रकार श्रद्धाभाव के साथ आश्रम में तीर्थयात्रियों की सेवा की जाती है वह सेवाप्रकल्प का अनुपम उदाहरण है। स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती महाराज मानव कल्याण आश्रम के महंत के रूप में सेवा प्रकल्पों को कुशलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। मानव कल्याण आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि शंकराचार्य स्मारक समिति, शंकराचार्य चौक की स्थापना में पूज्य माता ललिताम्बा का विशेष योगदान रहा। विषम परिस्थितियों में उन्होंने गौरक्षा हेतु प्रचण्ड आन्दोलन चलाया तथा हरिद्वार, अहमदाबाद, बद्रीनाथ स्थित मानव कल्याण आश्रमों की स्थापना में माता ललिताम्बा की प्रेरणा और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में श्री मानव कल्याण आश्रम व ललिताम्बा देवी ट्रस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि गौरक्षा आन्दोलन के माध्यम से ललिताम्बा माता ने समस्त देश में गौरक्षा की अलख जगायी थीं। गौरक्षा आन्दोलन में भाग लेते हुए उन्होंने जेलयात्रा भी की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।