Skip to main content

खड़खड़ी शमशान घाट पर किया गया रेंजर शैलश घिल्डियाल व डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यान का अंतिम संस्कार


 हरिद्वार। चीला रेंज के रेंजर शैलेश घिल्डियाल व डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी का खड़खड़ी शमशान घाट पर पारंपरिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को राजाजी पार्क की चीला रेंज में इलेक्ट्रिक वाहन दुर्घटना में रेंजर शैलेश घिल्डियाल,डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी सहित चार लोगों की मृत्यु हो गयी थी। मंगलवार को शैलेश घिल्डियाल व प्रमोद ध्यान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए खड़खड़ी शमशान घाट लाया गया। जहां परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। रेंजर शैलेश घिल्डियाल को मुखाग्नि उनके भाई पीएमओ में तैनात आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल एवं छोटे भाई योगेश घिल्डियाल ने दी तथा डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी को उनके पुत्र सार्थक व सन्नी ध्यानी एवं भाई विनोद ध्यानी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक, शैलेश घिल्डियाल के पिता व्रजमोहन घिल्डियाल,पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,रविन्द्र जुगरान,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,एचआरडीए के वीसी अंशुल सिंह,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी,एचओडी वन अनूप मलिक,प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा, अपर प्रमुख वन संरक्षक निशान्त शर्मा,निदेशक राजाजी साकेत बडौला,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी,डीएफओ नीरज शर्मा,एसडीएम अजय बीर सिंह चौहान,डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांठा,सतीश घिल्डियाल,उदित घिल्डियाल,देवेश घिल्डियाल, पत्रकार रतनमणि डोभाल,प्रकाश, दिनेश,मोहन,हरीश, प्रदीप व परिजनों सहित बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी,जन-समूह ने श्रद्धांजलि देते हुये दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना की तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।