Skip to main content

जूना अखाड़े के संतों ने अयोध्या में मंदिरों में चलाया सफाई अभियान

 


हरिद्वार। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने के आहवान पर जूना अखाड़े के संतों ने अयोध्या के सभी मंदिरों में सफाई अभियान शुरू किया है। सफाई अभियान जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के नेतृत्व में नागेश्वर मंदिर से शुरू करते हुए संतो ने श्रीराम पैड़ी के साथ सभी घाटों व गलियों में भी सफाई अभियान चलाया। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि सभी के रोम-रोम में बसने वाले भगवान राम 22जनवरी को भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। उनके स्वागत के लिए कण-कण को रामनाम से चमकाना है और राममय बनाना है। श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि 500वर्ष के बाद आ रहे भगवान राम स्वागत इस प्रकार करना है कि सदियों तक उसे याद रखा जाए। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि शबरी रोजाना भगवान राम के स्वागत के लिए मार्ग की सफाई करती थी। आज जब 500वर्ष के बाद रामलला भव्य राम मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं तो हर भक्त शबरी बनकर उनका स्वागत करने के लिए तैयार है। भगवान राम के स्वागत के लिए सफाई करके वही अहसास हो रहा है, जो अहसास शबरी को भगवान राम के आगमन पर हुआ था। हम सभी बहुत ही भाग्यशाली है कि भगवान राम ने हमें अपना स्वागत करने का अवसर प्रदान किया है। सफाई अभियान में महामंडलेश्वर विरेंद्रानंद गिरि,महामंडलेवर पवित्रानंद गिरि,महामंडलेश्वर महेंद्रानंद गिरि,श्रीमहंत मनोहर गिरि,मेयर गिरीश त्रिपाठी,पार्षद पवन शुक्ला,महंत धर्मदास गिरि,महंत आशुतोष गिरि ,सचिव शैलेंद्र गिरि,महेश पुरी,निर्वाण मंत्री शैलजा गिरि,महंत अवधेश गिरि,महंत शनि भारती ,महंत दिनेश गिरि,अंशुमान डोगरा,संजय,अजय आदि भक्तों सहित बड़ी संख्या में अखाड़े के संत शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।