हरिद्वार। वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार में प्रोफेसर मनुदेव बंधु ने डॉक्टर प्रेम प्रकाश लिखित सांख्य दीपिका पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर आश्रम के प्रधान डॉक्टर रामकृष्ण शास्त्री,उप प्रधान डॉ मधुसूदन आर्य,आचार्य कृष्णदेव,श्रीमती शैली वाहला मंत्री श्रीमती लतिका, ब्रह्मा शोभा छाबड़ा,नानक चंद अग्रवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रोफेसर मनुदेव बंधु ने कहा भारतीय वैदिक परंपरा में वैदिक दर्शनों में सांख्य दर्शन अंतर्गत महत्वपूर्ण है। वैदिक दर्शनों की संख्या कुल 6 है न्याय,वैश्य,वैश्विक,सांख्य,योग,कुछ मीमांसा वेदांत है। इन वैदिक दर्शनों को मूल भावना परस्पर विरोधी ना होकर एक दूसरे के पूरक है कुछ विदेशी विद्वानों ने सांख्य दर्शन पर मैरिट महत्वपूर्ण ग्रंथ लिखकर भारत का मान बढ़ाया है। डॉक्टर प्रेम प्रकाश ने कहा कि इस पुस्तक का लाभ युवाओ को अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर वानप्रस्थआश्रम ज्वालापुर हरिद्वार के सभी साधक साधिकाए उपस्थित रही।
Comments
Post a Comment