Skip to main content

विकास तिवारी बने नमो नमो मोर्चा भारत के संरक्षक

 ’नमो नमो मोर्चा भारत के सदस्यों ने धूमधाम से मनाया भाजपा जिला उपाध्यक्ष का जन्मदिन 


हरिद्वार। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी को नमो नमो मोर्चा, भारत का संरक्षक मनोनीत किया गया। नमो-नमो मोर्चा, भारत हरिद्वार महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रंजिता झा ने विकास तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इसके पूर्व सभी सदस्यों हर्षोल्लास के साथ विकास तिवारी का जन्मदिन मनाया। गौरतलब है कि नमो नमो मोर्चा, भारत के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाण्डेय की उपस्थिति में नमो-नमो मोर्चा भारत हरिद्वार के सदस्यों और मातृशक्ति के द्वारा सोमवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार भाई विकास तिवारी का जन्मदिन हर्षोल्लास से रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में मनाया गया। सभी सदस्यों ने फूल माला पहनाकर विकास तिवारी का स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष तरूण नैय्यर ने कहा कि सौम्य व्यवहार के धनी विकास तिवारी सदैव साथियों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। सुनील पांडेय ने कहा शानदार व्यक्तित्व के धनी विकास तिवारी परिचय के मोहताज नहीं है। रंजीता झा ने कहा विकास तिवारी के जन्मदिन पर नमो नमो नमो भारत का संरक्षक मनोनीत किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। भाजपा हरिद्वार के पदाधिकारी व सदस्य,पूर्वांचल उत्थान संस्था के विकास झा व ब्राह्मण जागृति संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जय श्री राम के जयघोष के साथ हुई,कार्यक्रम राममय रहा। सभी सदस्यों का आपस में परिचय हुआ। सभी उपस्थित व्यक्तियों ने भाई विकास तिवारी के बारे में अपने उदगार व्यक्त कर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। भाई विकास तिवारी जी ने भी इस आयोजन की भुरि भूरि प्रसंशा कर अपना अपनत्व व्यक्त किया। भाई विकास तिवारी का अपने कार्यक्रमों में से अमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए धन्यवाद व आभार जताया।कार्यक्रम का समापन नमो नमो मोर्चा भारत हरिद्वार की जिला अध्यक्ष बहन रजनी वर्मा के भजन से हुआ। कार्यक्रम बहुत आनन्ददायक रहा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।