Skip to main content

हर्षोल्ल्हास से प्रारम्भ हुआ भगवान राम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम निमंत्रण अभियान

 -नगर के 43700 परिवारों तक जाएगी राम भक्तों की टोलियां

-1 से 15 जनवरी तक चलेगा अभियान


हरिद्वार।श्री राम जन्मभूमि भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के नामित 1 से 15 जनवरी 2024 तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ आज हरिद्वार नगर के सभी पांच मंडलों में एक साथ हुआ। अभियान के तहत राम भक्तों की टोलियां घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मानसिक रूप से सम्मिलित होने का न्यौता पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्रक व चित्र देकर कर रहे हैं।मायापुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुबह दीपक भारती, संजीव दत्ता,कन्हैया खेवड़िया,राजन सेठ, गौरव शर्मा,राहुल वशिष्ठ, डॉ प्रशांत पालीवाल आदि ने हर की पौड़ी पहुँचकर गंगा पूजन के साथ घर-घर अयोध्या जी से आये पूजित अक्षत,निमंत्रण पत्रक व भगवान राम का चित्र परिवारों में बांट कर अभियान का शुभारंभ किया। सप्तऋषि मंडल में अभिषेक जमदग्नि,राज कुमार,अनिल मिश्रा,तरूण नैय्यर,अमित,सुमित आदि कार्यकर्ताओं ने भारतमाता पुरम में घर घर जाकर पूजित अक्षत,पत्रक व चित्र बांटकर की। कनखल मंडल में राहुल वत्स,दीपक,अर्पित प्रवीण आदि कार्यकर्ताओं ने भगवान महर्षि बाल्मीकि मन्दिर से अभियान का प्रारम्भ करते हुए बाल्मीकि बस्ती,रविदास बस्ती में घर-घर अक्षत बांटे। इसी प्रकार ज्वालापुर मंडल में भी बाल्मीकि मन्दिर पुल जटवाड़ा से सजंय शर्मा, मनमोहन द्रविड़,प्रिंस लोहट आदि कार्यकर्ताओं ने घर-घर अक्षत,पत्रक व चित्र बांटने का अभियान प्रारम्भ किया। जबकि मध्य हरिद्वार क्षेत्र में संघ कार्यालय से शारद नगर तक विशाल शोभायात्रा के माध्यम से अभियान का प्रारम्भ किया गया। जिसमे वरिष्ठ स्वंयसेवक रोहिताश्व कुँवर,नगर अक्षत प्रमुख सुशील सैनी,नगर प्रचारक नीरज व त्रिवेंद्र,अनमोल,देवी प्रसाद आदि कार्यकर्ता प्रमुख थे। अक्षत वितरण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सह अभियान प्रमुख अमित शर्मा ने बताया कि सोमवार 1 जनवरी आंग्ल नववर्ष से पूरे देश मे भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की दिव्य अनुभूति को प्रत्येक श्रद्धालु महसूस कर सके। इसके लिए अयोध्या जी मे सन्तों द्वारा अक्षत पूजित कर पूरे देश मे भेजे गए है। अक्षत वितरण योजना के तहत हरिद्वार नगर को 5 मण्डलों में विभाजित कर 54 वार्डो की रचना की गई है। एक अनुमान के जरिये 54 वार्डो में 43700 परिवारों तक पहुचा जाएगा। राम भक्तों की टोली अयोध्या जी आये अक्षत की पुड़िया,निमंत्रण पत्रक व भगवान राम का चित्र प्रत्येक परिवार तक पहुचायेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में किसी भी प्रकार का कोई दान या किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जा रहा है। प्रभु राम की प्रेरणा से यह जनजागरण अभियान पूर्णतः कारसेवा है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।