Skip to main content

विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है हिन्दुस्तान: मदन कौशिक

 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने शांकुम्बरा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना


हरिद्वार। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूर्व दिवस सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने खन्ना नगर स्थित हनुमान मंदिर से शांकुम्बरा देवी मंदिर तक मनोकामना यात्रा में शामिल होकर शांकुम्बरा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए राष्ट्र को विश्व शक्ति बनाने,केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने व मदन कौशिक की दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। खन्ना नगर में उमड़े सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते सभी क्षेत्रों में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि आज मनोकामना यात्रा के तहत हरिद्वार जनपद के हजारों कार्यकर्त्ता भारत को विश्व महाशक्ति बनाने व केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार को आरूढ़ करने की कामना हेतु सिद्धपीठ शांकुम्बरा देवी मंदिर जा रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जिस प्रकार आज समूचे जनपद से हजारों कार्यकर्त्ता केन्द्र मंे पुनः नरेन्द्र मोदी सरकार की कामना व अपने लोकप्रिय नेता मदन कौशिक की दीर्घायु तथा सफल राजनीतिक जीवन की कामना हेतु अपार सैलाब के रूप में यहां उमड़े हैं उससे साबित होता है कि मदन कौशिक उत्तराखण्ड के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता हैं जिनके नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार स्थापित हुई। उन्होंने समूचे प्रदेश में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया। महानगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि जिस प्रकार यहां कार्यकर्त्ताओं का अपार सैलाब उमड़ा हैं तथा जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने मनोकामना यात्रा का स्वागत किया है उससे साबित होता है कि समूचे जनपद में मदन कौशिक की लोकप्रियता व संगठन क्षमता का कोई मुकाबला नहीं। खन्ना नगर हरिद्वार से आरम्भ हुई मनोकामना यात्रा का जटवाड़ा पुल,बहादराबाद,धनौरी,बहदरपुर सैनी,रोहालकी ,भगवानपुर,छुटमलपुर,बेहट अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सिद्धपीठ शांकुम्बरा देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की दीर्घायु व केन्द्र में पुनः नरेन्द्र मोदी सरकार की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश प्रधान, मास्टर नागेन्द्र ,सुशील तिवारी,पवन तोमर,धीर सिंह,अन्नू कक्कड़,सुनील अग्रवाल गुड्डू,विशाल गर्ग ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट,तरूण नैयर,पार्षद सचिन अग्रवाल,राजेन्द्र कटारिया, पिंकी चौधरी ,सपना शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा,सचिन बेनीवाल,दिनेश शर्मा,राघव ठाकुर ,अनिल प्रजापति,आकाश भाटी,सन्नी गिरि,अमित गौतम,प्रशांत सैनी,आकाश चौहान,राकेश नौटियाल ,मुकेश कौशिक,रमेड़ गौड़,रूपेश बंसल,विवेक उनियाल,दीपांशु विद्यार्थी,रवि सैनी,विनय निगम ,विक्की अडवाणी,विकल राठी,आदित्य गौड़,वासु पाराशर समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।