Skip to main content

श्रीराम चौक सेवा समिति का चौथा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

 धर्मनगरी हुई राममय-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


हरिद्वार। श्रीराम चौक सेवा समिति एवं श्रीराम चौक व्यापार मंडल ज्वालापुर के तत्वावधान में चतुर्थ वार्षिक उत्सव एवं अयोध्या में भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते महाआरती एवं भंडारा प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। इस दौरान अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं स्वामी रूपेंद्र प्रकाश,स्वामी अरूण दास ने संयुक्त रूप से स्थापना दिवस,महाआरती व पूजा अर्चना में भाग लिया। श्रीराम चौक सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा,उपाध्यक्ष प्रदीप सेठी,महामंत्री ओम पाहवा व कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने सभी संतों का फूलमाला व पटका पहनाकर आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रीराम चौक सेवा समिति के सदस्य कोरोना काल से ही लोेेगों की सेवा में लगे हुए हैं। भव्य दिव्य श्रीराम चौक पर भगवान राम की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। उन्होंने सभी व्यापारियों को बधाई व आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान राम आदर्श हैं। उनके आदर्शो को अपनाकर समाज उत्थान में अपना योगदान दें। धर्मनगरी राममय हो चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सपने को साकार किया। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश व स्वामी अरूणदास महाराज ने कहा कि पूरे देश में खुशी का माहौल है। भगवान राम के भक्त मंदिर निर्माण की आस काफी समय से देख रहे थे। लेकिन सरकार एवं मंदिर निर्माण के आंदोलनकारियों की बदौलत अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्माण हो सका है। उन्होंने कहा कि चौराहों एवं सड़कों पर देश के महापुरूषों एवं वीरों की प्रतिमाएं होनी चाहिए। जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। श्रीराम चौक सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा,उपाध्यक्ष प्रदीप सेठी,महामंत्री ओम पाहवा,कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने कहा कि समिति के प्रयासों एवं अन्य लोगों के अथक प्रयास से श्रीराम चौक पर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित हो सकी। भगवान राम जन-जन के आराध्य हैं। उनके आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। समाजसेवी विशाल गर्ग,जगदीश लाल पाहवा,डा.सुनील बत्रा ने श्रीराम चौक सेवा समिति के पदाधिकारियों को भव्य दिव्य आलोकिक चौक पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने की बधाई दी। इस अवसर पर प्रेमपाल अरोड़ा,दीपक अरोड़ा,कीर्ति शर्मा, अजय कंसल,अनुज गुप्ता,राजकुमार,मृत्युंजय अग्रवाल,नरेश,आलोक,डा.राजीव कटारियां,अनुज गोयल,ओम झा,नीटू धीमान,ओमप्रकाश विरमानी,गौरव अरोड़ा,लक्की,अरूण मेहता,प्रेमपाल अरोड़ा,अजय कंसल,आलोक वर्मा,अनुज गुप्ता,सुमित भार्गव,अनुज गोयल आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।