Skip to main content

विपक्ष के कार्यक्रमों में रोड़ा अटका रही है-करण माहरा

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का स्वागत 


हरिद्वार। तीर्थनगरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने उत्तराखंड सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य कि भाजपा सरकार असम की तरह उत्तराखंड में भी विपक्ष के कार्यक्रमों में रोड़ा अटका रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की राजधानी देहरादून में आगामी 28 जनवरी को परेड ग्राउंड में होने वाली जनसभा की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी.।ऐसे में अब यह सभा राजधानी देहरादून में बन्नू कॉलेज के मैदान पर की जाएगी। खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर असम की तरह ही लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया है। वही दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने चन्डीघाट पर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों से प्रत्येक वर्ग परेशान है। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोगों के घर का दैनिक खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग लगातार पलायन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखें। प्रदेश सचिव सुनीता सिंह व पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक धींगान ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से किए गए किसी वादे को पूरा नहीं कर पायी है। धार्मिक मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा रहा है। स्वागत करने वालों में कांग्रेस प्रदेश सचि सुनीता सिंह,पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक धींगान, सरदार हरकमल सिंह,बालेश्वर, सतीश दुबे,राजेंद्र श्रीवास्तव,जतिन हांडा,अमित आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।