Skip to main content

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनना सनातनियों के लिए गर्व का विषय: स्वामी राम मुनि

 


हरिद्वार। 22जनवरी  को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर 18जनवरी को सन्त मण्डल आश्रम से हरकी पैड़ी भव्य गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भगवान राम के जलाभिषेक हेतू सन्त मण्डल के पीठाधीश्वर राम मुनिजी महाराज गंगागल लेकर अयोध्या जा रहें हैं। स्वामी राम मुनिजी ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने ये हमारे गुरुदेव पूर्व विधायक ब्रह्मलीन आचार्य जगदीश मुनि जी का सपना था। राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया। जिसके लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने राम मंदिर के लिए हरिद्वार से अयोध्या तक राम ज्योति यात्रा निकाली जिसमें अयोध्या पहुंचने तक हजारों राम भक्तों ने उनका सहयोग किया। कार सेवा में अशोक सिंघल एवं लालकृष्ण आडवाणी के साथ रहे। बाबरी विध्वंस के लिये जेल गए कई मुकदमे लड़े। हम भी बाल्यकाल में रामज्योति यात्रा में गुरु जी के साथ रहें। हमारे द्वारा भी अयोध्या की 84 कोसी यात्रा हेतू 2013 में 150 सन्तो के साथ गिरफ्तारी दी गई। आज भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होती देख रोम रोम प्रफुल्लित है।कलश यात्रा हर की पौड़ी पहुंचने पर गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। हर की पौड़ी पर पवित्र गंगाजल कलश का पूजन कर ब्रह्मकुंड से जल लेकर कलश यात्रा पहले पड़ाव के साथ सन्त मण्डल आश्रम पहुंची। कलश यात्रा में सैंकड़ों सन्तो एवं श्रीराम भक्तों ने हिस्सा लिया। यात्रा में प्रमुख रूप से स्वामी ब्रह्मकेश्वर जी महाराज,स्वामी मुकेशानंद जी महाराज, स्वामी कृष्णरूप जी महाराज, महंत प्रेमदास,महंत रवींद्रदास,स्वामी सोहम प्रकाश,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल,जिला महामंत्री आशु चौधरी,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,विकास तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी,उज्ज्वल पंडित गंगा सभा,सन्दीप सिंहानिया,डॉ.के.के.वर्मा (कुल्लू) हिमाचल, विकास प्रधान गंगा सभा,सत्यवान प्रबंधक सन्त मण्डल,नीरज पन्त युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष,पवनदीप कुमार,अनिल मिश्रा,बालकेश राजोरिया,तरुण नैय्यर,रवि कश्यप,गौरव सचदेवा,राजकुमार अग्रवाल ,मांगेराम प्रजापति,मदन प्रजापति,आकाश भाटी,सुनील शेट्टी,विकास शर्मा, महावीर गुलिया,प्रमोद शर्मा,सतीश आर्य,बबीता योगाचार्य,संगीता प्रजापति,अनिल भारतीय,राजेश कश्यप,दुर्गा प्रजापति देवभूषण पांडे,सर्वेश प्रजापति,नीरू कौशिक,प्रदीप प्रजापति,आदित्य प्रजापति,संतोष पांडे,नीतीश पांडे,सरिता कश्यप् ,परी कश्यप,अजय कुमार,प्रमोद गिरी,अजय अरोड़ा आदित्य गिरी,इत्यादि सहित हजारो धर्मप्रेमी शामिल रहें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।