Skip to main content

ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन

संतों ने सभी खिलाड़ियों को बेल्ट,मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया


 हरिद्वार। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट की ओर से भेल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल पब्लिक स्कूल में ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन किया गया। शो का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज,शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव,कराटे कोच पंकज साहनी,अमित कुमार चौधरी,विनोद लखेड़ा तरुण शर्मा,संदीप पाठक आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। नगर विधायक मदन कौशिक भी शो में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए और आयोजन के लिए आयोजकों और कोच को बधाई दी। इस दौरान खिलाड़ियों ने किक से मार्बल ब्रेकिंग, राउंड फायर किक, मटका ब्रेकिंग, हॉकी स्टिक ब्रेकिंग, नाइफ डिफेंस,स्टमक जंप,बाइक को अपने शरीर के ऊपर से खींचना जैसे हैरतअंगेज स्टंट का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि स्वामी शरदपुरी महाराज,स्वामी संतोषानंद महाराज व अन्य संतों ने सभी खिलाड़ियों को बेल्ट,मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड प्रमुख अमित कुमार चौधरी ने मास्टर ब्लैक बेल्ट 6डैन,ब्लैक बेल्ट 1डैन जागृति शर्मा,अरुषि पुंडीर,शोर्यकांत झा,3 ब्राउन, 2 रेड, 15 ब्लू,23 ओरेंज,11ग्रीन,17येल्लो बेल्ट खिलड़ियों ने जीते। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है कि उन्हें ब्लैक,ओरेंज,ग्रीन,ब्राउन,रेड एवं येलो बेल्ट प्राप्त होगी। प्रतिवर्ष प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को डेमोंस्ट्रेशन शो किया जाता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को इस खेल के प्रति रूचि दिखानी चाहिए। अपराधों पर विराम लगेगा। युवा पीढ़ी खेल के प्रति अग्रसर होगी। खेल शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। डेमोंस्ट्रेशन में हरिद्वार सहित विभिन्न राज्यों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीनियर ब्लैक बेल्ट हेमंत चौधरी,दिनेश,निहाल शर्मा,संदीप पाठक,यश पाठक ,ऋषभ चौहान,श्रेयषी भारद्वाज,लक्ष्यवर्धन,कुलश्रेष्ठ,गौरव सैनी,अमरीक बेरा,टीम के सदस्य जय प्रकाश शर्मा,श्वेता,सुमन चौधरी,राजमाता देवी,संजय शर्मा,दुर्गावती देवी,्शिवम शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा,जयप्रकाश शर्मा,अनिल कुमार ,श्वेता चौधरी,किशोर कुमार,सुमित चौधरी,पंकज साहनी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।