हरिद्वार। पारस गुप्ता ने योग गुरू बाबा रामदेव से आशीर्वाद लिया। पारस गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पतंजलि ऐतिहासिक कदम उठा रही है। युवा पीढ़ी सनातन संस्कृति एवं मानव सेवा से जुड़कर समाज उत्थान में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा देश दुनिया में योग की पताका को फहराने का काम किया गया। उनके द्वारा योग का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। योग को अपनाने से शरीर निरोगी बनता है। शरीर की दुर्बलताएं दूर हो जाती हैं। पतंजलि द्वारा अब शिक्षा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के इस केंद्र का लाभ मिलेगा। राष्ट्र उन्नति की और अग्रसर होगा। गुरूकुल की शिक्षा प्राप्त कर युवक राष्ट्र उन्नति में अपना योगदान देंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment