Skip to main content

आजादी की लड़ाई में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान अतुलनीय: मदन कौशिक

भाजपा कार्यकर्त्ताआंे ने नेताजी की जयन्ती के अवसर पर सतनाम साक्षी घाट पर सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर की पुष्पाजंलि अर्पित 


 हरिद्वार। देश की आजादी की लड़ाई में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान अतुलनीय रहा,उन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी। यह विचार पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नेताजी की जयन्ती के अवसर पर सतनाम साक्षी घाट पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के पश्चात भाजपा कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। मदन कौशिक ने कहा कि नेताजी का समूचा जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर देश की युवा शक्ति को आजादी की लड़ाई से जोड़ने का काम किया। आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई को विश्व फलक तक पहुंचाने का कार्य भी किया। भाजपा नेता विकास तिवारी व सुनील सेठी ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस का व्यक्तित्व अनुकरणीय है। उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन देश की पराधीनता को समाप्त करने में न्यौछावर कर दिया। उन्हांेने राजनीति में त्याग व बलिदान के उच्च मानदंडों की स्थापना की। प्रेम प्रकाश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कभी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया। विश्व जगत में हिन्दुस्तान की आजादी की आवाज को बुलन्द करने का काम सर्वप्रथम सुभाष चन्द्र बोस ने ही किया था। सभी भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महानगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील सेठी, भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल गुड्डू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरूण नैयर, दीपांशु विद्यार्थी, सचिन बेनीवाल, आकाश चौहान, राजीव जोशी, संगीता गिरि, राजकुमार एडवोकेट, सिद्धार्थ कौशिक, संत नन्द लाल, संत कमल, संत ढालू राम, संत हरि दास, अशोक जेठानी, नरेश, कैलाश, संत हिमांशु समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।