Skip to main content

कांग्रेस ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए निकाली यात्रा

 


हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ऋषिकुल चौक से अवधूत मंडल चौक तक अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली गई। न्याय यात्रा मे बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी एंव कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है जिसके तत्वावधान में उत्तराखंड में अंकिता भण्डारी न्याय दिलाने के लिए यात्रा निकाली है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि उस वीआईपी की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए जिसकों बचाया जा रहा है। इस घटना से राज्य वासी काफी दुखी है। अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने मे कांग्रेस कोई कोर कसर नही छोडंेगी। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि अंकिता के परिवार की आवाज को दबने नही देगें उन्होने आरोप लगाया कि वीआईपी को संरक्षण देने काम बंद हो पिडित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान व करतार सिंह खरी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय नही मिलने से इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि सरकार प्रदेश में महिलाओं के प्रति कितनी गंभीर है। एक ओर सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सपना दिखा रही है और दूसरी ओर उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नही ले रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा व लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है और उनके सम्मान को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है इसके खिलाफ महिला कांग्रेस लगातार संघर्षरत है। पार्षद राजीव भार्गव और इसरार सलमानी ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार लगातार महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं यह साबित करती हैं की उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भी कितनी बड़ी संख्या में महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा एंव युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा राज में बेटियों के लिए माहौल असुरक्षित है ओर उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में नेताओं का शामिल होना अत्यंत निंदनीय है जिसकी कितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। वरिष्ठ महिला नेत्री संतोष चौहान व पूर्व अध्यक्ष विमल पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के साथ अत्याचार में महिलाओं पर हो रहे अपराधों में भाजपा नेताओं का शामिल होना बहुत ही घिनौना और भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और इरफान अंसारी ने कहा कि जब तक अंकित भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस जन-चुप बैठने वाले नहीं है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल एंव पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि पिछले दो-तीन सालों में महिलाओं के प्रति बड़े अपराधों से नौजवान आक्रोशित है और आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि जब तक धामी सरकार वीआईपी को गिरफ्तार नहीं करती तब तक कांग्रेसजन चुप नहीं बैठेंगे और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान न्याय यात्रा में मुख्य रूप से शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान,पूर्व प्रधान दिनेश वालिया,पूर्व पार्षद रियाज अंसारी,कैलाश प्रधान,अध्यक्ष सेवादल अश्वनी कौशिक, चंचल जोशी, शशि दीक्षित, सुमन अग्रवाल, सईदा कुरैशी, पार्वती नेगी, करीना पाल, बिंदु, नलनी दीक्षित, पूनम राज, चम्पा नेगी, रचना शर्मा, पूर्व पार्षद सुहैल अख्तर कुरैशी, समर्थ अग्रवाल,नितिन यादव, ओम पहलवान,करण सिंह राणा,तरुण व्यास,दीपक पांडे, विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ,शुभम् जोशी,अजय गिरी,पुनीत कुमार,अज्जू खान,नवीन सैस,जशीद अंसारी,यशवंत सैनी, राकेश कुमार,मनीष गुप्ता,सचिन पालीपाल,सौरभ छोटू,बन्नी ठाकुर,विवेक भूषण विक्की,त्रिपाल,वीरेंद्र भारद्वाज,मनोज जाटव,रजत कुमार,जगत सिंह रावत ,बीएस तेजियान ,अशोक उपाध्याय,गगनदीप सिंह,मनोज महंत आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।