Skip to main content

समारोह पूर्वक मनाया गया निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का अवतरण दिवस

 पूर्व सांसद ने हैलीकॉप्टर से स्वामी कैलाशानंद गिरी और संतों पर की पुष्पवर्षा

देश विदेश में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं स्वामी कैलाशानंद गिरी-स्वामी राजराजेश्वराश्रम


हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का अवतरण दिवस और तृतीय सन्यास दीक्षा दिवस सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषो, अनेक गणमान्य लोगों और हजारों श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने स्वामी कैलाशानंद गिरी और संतों पर हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि संतों के जप तप से ही भारत की पूरे विश्व में एक अलग पहचान है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एक तपस्वी संत के रूप में देश विदेश में सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत समाज और करोड़ों रामभक्तों द्वारा सैकड़ों वर्ष से अयोध्या में राम मंदिर का जो स्वप्न देखा जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के प्रयासों से वह स्वप्न 22जनवरी को साकार होने जा रहा है। सभी देशवासी राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को उत्सव के रूप में मनाएं। आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज एवं महांडलेश्वर स्वामी हरिसच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कहा कि समाज को अध्यात्म व ज्ञान की प्रेरणा देने वाले निरंजन पीठा धीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज अपने गुरूजनों के पदचिन्हों पर चलते सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण में अहम योगदान रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज एवं स्वामी राघवेंद्र भारती महाराज ने कहा कि हरिद्वार धर्म और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र है। धर्म शास्त्रों के विलक्षण विद्वान स्वामी कैलाशानंद गिरी पूरे विश्व में सनातन धर्म और हरिद्वार का गौरव बढ़ा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी,पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत,वनमंत्री सुबोध उनियाल,खानपुर विधायक उमेश कुमार, भगवानपुर विधायक ममता राकेश,हरिद्वार विधायक मदन कौशिक,रानीपुर विधायक आदेश चौहान,रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि,उत्तराखंड अल्पसख्यंक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी,पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना,यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य,पूर्व विधायक संगीत सोम,संघ नेता इंद्रेश कुमार,पदम सिंह,यूपी के मंत्री स्वामी कमलेश देव,पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी स्वामी कैलाशानंद गिरी को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सभी संत महापुरूषों,अतिथियों का आभार व्यक्त किया और श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। गुरू से बढ़कर संसार में कोई दूसरी वस्तु नहीं है। गुरूजनों से प्राप्त ज्ञान और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रसार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। संत समाज के आशीर्वाद और श्रद्धालु भक्तों के स्नेह से उन्हें अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन महंत देवानंद सरस्वती ने किया। संगीत सोम और स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने सभी संत महापुरूषों और अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अमेरिका से आए स्वामी वेदव्यासानंद,स्वामी ऋषिश्वरानंद,महंत रूपेंद्र प्रकाश,स्वामी आनन्द स्वरूप,स्वामी हरिचेतनानंद,स्वामी ललितानंद गिरी,स्वामी उमाकांतानंद,माता संतोषी,महंत दुर्गादास,महंत रघुवीर दास,महंत बिहारी शरण,महंत प्रह्लाद दास,स्वामी सविदानंद सरस्वती,सतपाल ब्रह्मचारी ,महंत नारायण दास पटवारी,स्वामी यतिन्दानंद,महंत महेश पुरी,महंत कमलपुरी सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।