Skip to main content

नेपाली विद्यार्थी संघ ने किया वन भोज कार्यक्रम का आयोजन

 नेपाल की प्राचीन परंपरा है वन भोज-स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती


हरिद्वार। भारत एवं नेपाल की संस्कृति एवं मैत्री संदेश को दर्शाने के उद्देश्य से नेपाली विद्यार्थी संघ की और से रविवार को वन भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेपाली मूल के परिवार शामिल हुए। इस दौरान नेपाली गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती,स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी निर्मल दास,स्वामी कपिल मुनि,स्वामी दिनेश दास,महंत सूरज दास,स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी जोगेंद्र शास्त्री,स्वामी शिवम महाराज,महंत गोविंददास,डा.पदम प्रसाद सुवेदी,नेपाल हिन्दू राष्ट्र पुनःस्थापना मंच के संस्थापक विष्णु प्रसाद बराल,नेपाली विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र राज उपाध्याय,महामंत्री कमल ओझा,कोषाध्यक्ष चूड़ामणी शर्मा,समाजसेवी कमल खड़का, उज्जवल पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन लोकनाथ सुवेदी ने किया। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वन भोज नेपाल की प्राचीन परम्परा है। नेपाली विद्यार्थी संघ द्वारा इस परंपरा को जीवंत रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए संघ के सभी पदाधिकारी साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक वातावरण में आयोजित किए जाने वाले वन भोज कार्यक्रम के माध्यम से नेपाली समाज के लोगों के बीच आपसी स्नेह का वातावरण बनता है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने भी अपने संदेश में सभी को वन भोज कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी और कहा कि भारत शीघ्र ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज एवं स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल सांस्कृतिक रूप से एक दूसरे के बेहद करीब हैं। प्राचीन काल से ही दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की प्रेरणा से नेपाली विद्याथी संघ दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करने में योगदान कर रहा है। उन्होंने सभी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम लला के विराजमान होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से भारत में राम राज युग का आरंभ हुआ है। जिसका पूरे विश्व पर बेहद सकारात्मक असर होगा और भारत विश्व गुरू के रूप में दुनिया का मार्गदर्शन करेगा। नेपाली विद्याथी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र राज उपाध्याय, महामंत्री कमल ओझा व कोषाध्यक्ष चूड़ामणि शर्मा ने सभी संतों व अतिथीयों का स्वागत करते हुए कहा कि संघ के सरंक्षक डा.पदम प्रसाद सुवेदी द्वारा हरिद्वार में शुरू की गयी वन भोज की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों को नेपाली संस्कृति को जानने समझने का अवसर मिलता है और हरिद्वार में रह रहे नेपाली मूल के लोग एक दूसरे के और करीब आते हैं। नेपाल हिंदू राष्ट्र पुनःस्थापना मंच के संस्थापक विष्णु प्रसाद बराल ने सभी को वन भोज कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए नेपाल को पुनःहिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।