हरिद्वार। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम लला के विराजमान होने को लेकर पूरे देश में उत्साह और हर्ष का माहौल है। देश में अनेक धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। सोमवार को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगजीतपुर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष कुलदीप वालिया ने कहा कि भगवान श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। 22जनवरी को राम लला के मंदिर में विराजमान होने के साथ भारत के नए आध्यात्मिक युग का शुभारंभ होगा। सभी को इस अवसर को पूरी भव्यता के साथ पर्व के रूप में मनाना चाहिए। श्रीराम मंदिर में राम लला के विराजमान होने के अवसर पर श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्रीराम,माता सीता,लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैण्ड बाजों और सुन्दर झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे जगजीतपुर का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पर आकर संपन्न होगी। मूर्ति स्थापना और शोभायात्रा में निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालुजन भाग लेंगे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment