Skip to main content

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सामूहिक सूर्य अर्ध्यदान


 हरिद्वार। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अखिल विश्व गायत्री परिवार देश भर में दीपोत्सव के रूप में मनायेगा। इस निमित्त अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी ने करोड़ों लोगों को पत्र लिखकर आवाहन किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि 14 से 22जनवरी तक देश-विदेश के हजारों प्रज्ञा संस्थानों,चेतना केन्द्रों और देवालयों में वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएँ। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रत्येक प्रज्ञा संस्थानों एवं देवालयों में राम भजन,संगीत आदि का सामूहिक रूप से आयोजन हो और सायंकाल अपने-अपने घरों व प्रज्ञा संस्थानों में दीपोत्सव मनाएँ। श्रीराम ज्योति प्रज्वलित करें। गायत्री परिवार प्रमुखद्वय ने कहा है कि अगणित राम भक्तों, श्रद्धालुओं और हिमालयवासी ऋषियों,मुनियों,सिद्धों, संतों, तियों की मनोकांक्षा पूरी होने जा रही है, जो लगभग पाँच सौ वर्षों से रामलला की दिव्य,भव्य व नव्य मंदिर में विराजने की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह सम्पूर्ण जगत के उत्कर्ष का एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक अवसर होगा।इस अभियान का शुभारंभ रविवार को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज से भव्य जन जागरण रैली के साथ किया गया। रैली जय श्रीराम के जयकारों के साथ आरंभ हुआ और रामधुन व राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत करने वाले नारों के साथ पाँच हजार से अधिक नर नारियों ने पंक्तिबद्ध हो इसमें भाग लिया। रैली के समापन अवसर पर सभी शांतिकुंज के अंतेवासी कार्यकर्त्ताओं, रामभक्तों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सूर्य अर्घ्यदान किया और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मर्यादाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।