Skip to main content

अंग्रेजी की मानसिकता वाले लोगों ने षड्यंत्र के तहत हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के रास्ते में रोड़े अटकाए हैं


 हरिद्वार। हिंदी को राष्ट्रभाषा और संयुक्त राष्ट्र की भाषा बनाने हेतु तीर्थ नगरी हरिद्वार के ऋषिकुल विश्वविद्यालय में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के पूर्व शिक्षा मंत्री,पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक के सानिध्य में अनेको देशों के मूर्धन्य विद्वान एवं हिंदी प्रेमीजनों ने इस सम्मेलन में शिरकत की। इस अवसर पर साहित्यकार और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हिंदी आज विश्व में तेजी से लोकप्रिय हो रही भाषा है आने वाला समय हिंदी का ही है। डॉक्टर निशंक ने कहा कि आज आजादी के 75वर्ष बाद भी हिंदी को अपने ही देश में जो सम्मान मिलना चाहिए वह अभी तक नहीं मिल पा रहा है। लेकिन यह दुखद है की अंग्रेजी की मानसिकता वाले लोगों ने षड्यंत्र के तहत हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के रास्ते में रोड़े अटकाए हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व हिंदी दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा बनाने के साथ ही राष्ट्रभाषा बनाने के लिए उत्तराखंड की पावन तीर्थ भूमि हरिद्वार के मां गंगा तट से संकल्प लिया जा रहा है। वैश्विक हिंदी परिवार के अध्यक्ष डॉ.अनिल जोशी ने कहा कि हिंदी को आज विश्व के अनेक विश्वविद्यालय में पढ़ाया जा रहा है। अब हिंदी पढ़ने वाले दूरदराज ग्रामीण अंचल की छात्र-छात्राओं को भी अनेकों अवसर उपलब्ध होंगे। ब्रिटेन से आई जय वर्मा ने कहां की विदेश में रहने के बावजूद भी हम लोग अपनी भाषा और अपने देश को अथाह प्यार करते हैं और वहां भी हिन्दी की अलख जगाए हुए हैं। कनाडा से आई स्नेह ठाकुर ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से हिंदी की पत्रिका निकाल रही है और हिंदी का प्रचार- प्रसार अनेक देशों में कर रही है।वैश्विक हिंदी परिवार,हिमालय विश्वविद्यालय,एस.एम.जे.एन.कॉलेज और हिमालय विरासत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ब्रिटेन से दिव्या माथुर,कनाडा से शैलजा सक्सेना ,अमेरिका से अनूप भार्गव,ब्रिटेन से जय वर्मा,लंदन से कृष्णा टंडन,जापान से राम शर्मा,कनाडा से स्नेहा ठाकुर ,आयरलैंड से अभिषेक त्रिपाठी,रुस से इंद्रजीत सिंह,उज्बेकिस्तान से उल्फत मुखीबोबा के साथ-साथ डॉक्टर मधु चतुर्वेदी,वैश्विक हिंदी परिवार के अध्यक्ष डॉ.अनिल जोशी,पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ.महावीर अग्रवाल,एस.एम.जे.एन.पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुनील कुमार बत्रा,हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.काशीनाथ जैना,दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ.वेद प्रकाश,राजकीय आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के डॉ.नरेश चौधरी,चमन लाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुशील उपाध्याय,साहित्यकार डॉ.योगेंद्र नाथ शर्मा‘अरुण‘,डॉ. श्रीगोपाल नारसन,डॉ.बेचौन शर्मा,नकली राम सैनी,अमरीश गर्ग,हर्ष कुमार दौलत,राजेश पाली वाल,केपी सिंह,सतीश कुमार,अरविंद अग्रवाल,सचिन शर्मा,आशीष झा,डॉ.ममता कुँवर,राम कुमार शर्मा,डॉ.मोना शर्मा,डॉ.आशा शर्मा,रिंकल गोयल,कमला जोशी,डॉ.संजय महेश्वरी,अन्नया भटनागर सहित अनेक गणमान्य एवं शिक्षाविद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.वेद प्रकाश ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।