Skip to main content

जूना अखाडा उत्तराखंड के समस्त तीर्थो का पवित्र कलश लेकर पहुची अयोध्या

कलश यात्रा का पूरे यात्रा मार्ग में राम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की 


 हरिद्वार। रामलाल भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर होने वाले मांगलिक कार्यों के लिए हरिद्वार से उत्तराखंड के समस्त तीर्थो का पवित्र जल लेकर आ रही कलश यात्रा शुक्रवार को जूना अखाड़े के राम पौड़ी तुलसी घाट स्थित अवध दत्त अखाड़ा पहुंच गई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी के नेतृत्व में गत 16 जनवरी को हर की पौड़ी हरिद्वार से मां गंगा की पूजा अर्चना कर गंगोत्री यमुनोत्री और पवित्र सरयू नदी के उद्गम स्थल बागेश्वर से लाए गए जल से पूरित पवित्र कलश तीन दिन की यात्रा के पश्चात हरिद्वार पहुंचे। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि श्री राम मंदिर के भव्य मंदिर में रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में अपार उत्साह है कलश यात्रा का पूरे यात्रा मार्ग में राम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की। स्थान स्थान पर कलश यात्रा के स्वागत के लिए लोग घंटों प्रतीक्षा करते रहे। पवित्र कलश यात्रा रथ अवध दत्त अखाड़ा जूना अखाड़ा राम की पौड़ी पहुंचा,जहां जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ,सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज,आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज, हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर वीरेंद्रानन्द गिरी जी महाराज,जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज,दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी महाराज,अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती महाराज,श्रीमहंत केदारपुरी,राष्ट्रीय मंत्री श्री महंत महेश पुरी,श्री महंत शैलेंद्र गिरी ,श्रीमहंत मनोज गिरी,थानापति महंत आशुतोष गिरि,महंत आदित्य गिरी आदि ने मंत्र उच्चारण के मध्य पवित्र कलशों की वैदिक परंपरा से पूजा अर्चना कर अवध दत्त अखाड़ा जूना अखाड़ा स्थित दत्तात्रेय चरण पादुका पर स्थापित किया। इससे पूर्व श्रीमहंत रवींद्र पुरी तथा श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में सभी संतो ने लता चौक की परिक्रमा की तथा पैदल कई किलोमीटर की यात्रा के दौरान जय श्री राम,हर हर महादेव के नारे लगाते हुए पवित्र नदी सरयू तट पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की निर्विघ्न सफलता की कामना के साथ पूजा अर्चना की। श्री महंत हरि गिरी महाराज ने बताया हमारे वैदिक परंपरा है किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में तीर्थों से लाए गए पवित्र जल से अभिषेक किया जाता है। इसी सनातन परंपरा के अनुसार हरिद्वार से गंगाजल तथा समस्त तीर्थो का जल कलशों में भरकर लाया गया है। उन्होंने बताया कि जूना अखाड़ा द्वारा भी उत्तराखंड की पवित्र छड़ी यात्रा के दौरान सभी तीर्थ तथा पवित्र नदियों का जल रामलला के अभिषेक के लिए लाया गया है। इन पवित्र कलशो में यमुनोत्री,गंगोत्री, मंदाकिनी, अलकनंदा,भागीरथी,शारदा,सरयू,गोमती,काली गंगा धौली गंगा,त्रिजुगी,विष्णु प्रयाग,देवप्रयाग तथा मां गंगा का जल लाया गया है। उन्होंने कहा शनिवार को अवध दत्त अखाड़ा से शुभ मुहूर्त में पवित्र कलशो की पूजा अर्चना कर रामलला के अभिषेक के लिए राम जन्मभूमि मंदिर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा भगवान राम हमारे रोम रोम में समाए है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर व्यर्थ में विवाद खड़ा किया जा रहा है। राम जन्मभूमि मुक्ति के 500वर्षों का इतिहास गवाह है कि इस आंदोलन में सन्यासी,बैरागी,सिक्ख,जैन,बौद्ध सभी धर्म के अनुयायियों ने अपने प्राणों का बलिदान किया है, भगवान राम सबके हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा सनातन धर्म की सैकड़ो वर्ष की कामना आज पूर्ण होने जा रही है। आज पूरा देश राममय में हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मानो संपूर्ण देश ही अयोध्या बन गया है। महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि महाराज ने कहा भगवान राम एक मर्यादा है,संपूर्ण सनातन संस्कृति हैं,वह एक पूरी जीवन पद्धति है। उन्होंने प्राणी मात्र को अनुशासित जीवन जीने समाज परिवार और देश की प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संदेश दिया है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी ने कहा भगवान राम के दर्शन वही कर सकता है जिसे स्वयं भगवान राम ने बुलाया हो। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक मुद्दा बनाने वाले मुंह की खाएंगे। अयोध्या की नगरी के रक्षक राम भक्त हनुमान ने रामविरोधी तत्वों को पहले ही प्रवेश करने से निषिद्ध कर दिया है। अंर्तराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा जूना अखाड़े की पूरे देश में सभी मठों,मंदिरों व आश्रमों में 22जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी मठों मंदिरों को फूलों,दीपों,रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया जाएगा। यह उत्सव 25जनवरी तक चलते रहेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।