Skip to main content

गिरिवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित गंगा दीपावली का हुआ समापन

 


हरिद्वार। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गिरिवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा सुभाष घाट पर आयोजित 11दिवसीय गंगा दीपावली का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगर विधायक मदन कौशिक मुख्य रूप से शामिल हुए। अयोध्या में मंदिर में भगवान राम लला के विराजामन होने के उपलक्ष्य में गिरिवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट ने 11दिनों तक गंगा दीपावली मनाने और 1100दीप दान का संकल्प लिया था। जिसमे प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया। संस्था के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि गंगा दीपावली के माध्यम से अयोध्या में राम लला को संदेश भेजने का काम किया गया। उन्होंने बताया 11 दिनों तक प्रतिदिन 101 दीपो को गंगा में प्रवाहित किया गया। कमल खड़का ने कहा कि  500 सालो के अथक प्रयासों और संघर्ष का ही नतीजा है कि आज हम अयोध्या में राम लला के विराजमान होने के साक्षी बन रहे है। नगर विधायक मदन कौशिक ने गिरिवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह राम के प्रति भाव ही है जिससे गंगा दीपावली का संकल्प पूरा हो पाया। उन्होंने कहा कि 22जनवरी को प्रभु राम के मंदिर में विराजमान होने का अवसर सनातन धर्म संस्कृति के लिए बहुत बड़ा दिन है। इस अवसर पर पदम प्रसाद सुबेदी,राजेंद्र कुमार बधावन,कमला सुबेदी, पदमा पाण्डे, शारदा सुबेदी,रेखा शर्मा,सपना खड़का,भगवती ओझा,चम्पा उपाध्याय,कल्पना ओझा,तारा शर्मा,वन्दना शर्मा, भावना शर्मा, तनुजा पांडे, लोकनाथ सुबेदी,सन्नी वर्मा,नितिन श्रोत्रीय,सचिन शर्मा,दाऊ राम बंसल,सुधीर अरोड़ा,नरेश बेदी,सुजाता बेदी सुशील पाण्डे,नारायण शर्मा,राज कुमार,पुष्प राज पाण्डे,विजय शर्मा,रामेश्वर अर्याल,हर्षित शर्मा, अभिषेक शर्मा,रामप्रसाद शर्मा,प्रकाश रुवाली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।