Skip to main content

निकायों निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण हेतु निर्धारित समय-सारणी निर्धारित

 हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व),जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (स्था०नि०) ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग,उत्तराखण्ड की अधिसूचना संख्या- 679 एवं 680 दिनांक 26 अक्टूबर 2023 द्वारा नागर स्थानीय निकायों (नगर निगम रूडकी को छोडकर) नगर निगम हरिद्वार,नगर पालिका परिषद मंगलौर,लक्सर, शिवालिक नगर एवं नगर पंचायत भगवानपुर,लण्ढौरा,झबरेडा,पिरान कलियर,सुल्तानपुर आदमपुर,पाडली गुर्जर,इमली खेडा, रामपुर,ढण्डेरा की निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण हेतु निर्धारित समय-सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन एवं निरीक्षण तथा दावे आपत्ति 09 से 15जनवरी 2024 तक निर्धारित प्रपत्र-1-क,प्रपत्र-1ख,प्रपत्र-1ग,प्रपत्र-1घ में प्राप्त की जायेगी। दावे आपत्तियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उप जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,तहसीलदार एवं सहायक नगर आयुक्त,समस्त अधिशासी अधिकारी ,नोडल,समन्वयक अधिकारी के कार्यालय में या नगर निगम,नगर पालिका परिषदों,नगर पंचायतों के स्तर पर नियुक्त किये गये कर्मचारियों से प्राप्त किया जा सकता है,जिनका निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जायेगा। कार्यकम जो निर्धारित किया गया है,उसके अनुसार निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन एवं निरीक्षण की तिथि 08जनवरी,2024,जिसकी अवधि 01दिन है। निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य के निरीक्षण दावे,आपत्ति दाखिल करने की अवधि 09 से 15 जनवरी,2024 तक है,जिसकी अवधि सात दिन है। दावे तथा आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 16 से 22जनवरी तक,जिसकी अवधि 07दिन है। इसी प्रकार पूरक सूचियों की तैयारी की डाटा इन्ट्री,फोटो स्टेट की तिथि 23जनवरी से 01फरवरी तक,जिसकी अवधि 10दिन है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व),जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (स्था०नि०) ने समस्त नगरवासियों से अनुरोध किया है कि मतदाता सूचियों का निरीक्षण एवं प्रकाशन तथा दावे आपत्तियों से सम्बंधित जानकारी सम्बंधित निकाय के उप जिलाधिकारी,निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,तहसीलदार,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नोडल समन्वयक अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।