Skip to main content

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने किया परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया

 


हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में भेल सेक्टर-2 स्थित गुरू नानक एकेडमी में पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा,कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा एवं महामंत्री संदीप वैष्णव,अंजना चढ़्ढा,वीना भटेजा,किरण भाटिया,दीपिका अरोड़ा,प्रभा वैष्णव,गोयल,रश्मि गोयल आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान आर्ट प्रतियोगिता,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम,रंगोली प्रतियोगिता,तम्बोला, महिला एवं बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं,स्वास्थ्य जांच शिविर और जादूगर शौ का आयोजन भी किया। इसके अलावा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया और नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा एवं महामंत्री संदीप वैष्णव ने कहा कि एसोसिएशन डिस्ट्रीब्यूटर्स के हितों के संरक्षण के अपने दायित्व को निभाने के साथ समाज के प्रति भी योगदान कर रही है। एसोसिएशन की और से प्रतिवर्ष पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी परिवार आपस में मिलते है। जिससे आपस में स्नेह का वातावरण बनता है। सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि संगठित होकर व्यापारियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी में आ रही परेशानियों को एक दूसरे से साझा कर दूर करें। उपभोक्ताओं का विशेष ध्यान रखते उत्पाद की शुद्धता पर व्यापारियों का फोकस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों से भी डिस्ट्रीब्यूटर्स अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारी एवं समाज हित में अपना योगदान करने के लिए तत्पर है। कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने में व्यापारी प्रमुख भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मिलन कार्यक्रम के आयोजन से आपस में स्नेह और सामंजस्य बढ़ता है। इस अवसर पर शलभ गोयल, शशी मनचंदा,रूपेश गोयल, संदीप वैष्णव, अतुल गोयल,अभितेष गुप्ता,अभिषेक बाटला,दीपक कंसल,सुनील अरोड़ा,अभिषेक अग्रवाल,विपिन शर्मा,इंद्रजीत,तरूण भाटिया, निखिल गोयल,अनिल ग्रोवर,मनोज अग्रवाल, कमल अरोड़ा,राजकुमार अरोड़ा,सुरेश साहनी,संजय बजाज,राजीव चढ़ढा,मयंक गोयल,शुभम अग्रवाल ,भारत अरोडा, चंद्र अरोड़ा, सागर आहूजा,आशीष अग्रवाल,अमित अरोड़ा,संध्या जोशी,संजय बंसल,श्रेय अरोड़ा,गौरव गाबा,अमित अग्रवाल,मयंक गोयल,अजय खुराना,हरीश धींगरा,विजय मखीजा आदि मौजूद रहे। संरक्षक राजकुमार अरोड़ा,मनोज अग्रवाल,सुरेश साहनी,कमल अरोड़ा ने सभी का आभार जताया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।