Skip to main content

1100करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा-डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक


 हरिद्वार। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को होने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति महोत्सव को लेकर डाम कोठी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा होने वाली तमाम योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की जानकारी दी। उन्होंने अनेको विभागों की लगभग 1100करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिए अद्भुत क्षण होगा जब 1100करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा जिनमे सड़के,सिंचाई,पेयजल सहित तमाम योजनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है वह अभूतपूर्व है। उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं और  हमने लगातार प्रयास करते हुए हजारों करोड़ की सौगात हरिद्वार जिले को केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से दिलाई है। शिक्षा के क्षेत्र में अपने निरंतर प्रयासों शैक्षिक संस्थानों के विकास और उनकी गुणवत्ता में सुधार किया है। गरीब और पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए लाभकारी साबित हुए हैं। हमारा उद्देश्य हमेशा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना रहा है। हमारा लक्ष्य गरीबों और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य,आवास और आर्थिक सुविधाओं को आम जनमानस तक पहुंचना है। हरिद्वार के लिए कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है हरिद्वार मे नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन हो रहा है,मुख्यमंत्री का रोड शो देवपुरा चौक से ऋषिकुल मैदान तक जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे इस ऐतिहासिक पल का गवाह होने के लिए लगभग जनपद से 40000 से अधिक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहेगी।केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनो ने नारी शक्ति को बढ़ाने मे अपनी अहम भूमिका निभाई है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर समान नागरिक संहिता कानून बनाया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान जिन महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य किया है उनको मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। लगभग 460 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा तथा 700करोड़ से अधिक योजनाओ का शिलान्यास किया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक इस कार्यक्रम मे शिरकत करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी,आशुतोष शर्मा,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, ओमप्रकाश जमदग्नि, राजेंद्र चौधरी,विक्रम भुल्लर,डॉ प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।