Skip to main content

ब्रह्मलीन हुए जगतराम उदासीन आश्रम के परमाध्यक्ष महंत सुरेंद्र मुनि

 महान संत थे ब्रह्मलीन महंत सुरेंद्र मुनि-हरीश रावत


हरिद्वार। कनखल स्थित श्री अवधूत जगतराम उदासीन आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत सुरेंद्र मुनि शनिवार को ब्रह्मलीन हो गए। 90वर्षीय वयोवृद्ध संत महंत सुरेंद्र मुनि लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके ब्रह्मलीन होने से संत समाज में शोक की लहर है। संत समाज की उपस्थिति में ब्रह्मलीन महंत सुरेंद्र मुनि का आश्रम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके शिष्य स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पूर्व शंकराचार्य चौक से सन्यास मार्ग होते हुए जगतराम उदासीन आश्रम तक अंतिम यात्रा निकाली गयी। अन्तिम यात्रा में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। हरीश रावत ने ब्रह्मलीन महंत सुरेंद्र मुनि को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि निर्मल जल के समान जीवन व्यतीत करने वाले ब्रह्मलीन महंत सुरेंद्र मुनि महान संत थे। उनके ब्रह्मलीन होने से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि वयोवृद्ध संत महंत सुरेंद्र मुनि महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनके ब्रह्मलीन होने से हुई क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए सभी को धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करना चाहिए। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत सुरेंद्र मुनि सरल व मधुरभाषी संत थे। धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और अखाड़े को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,स्वामी रविदेव शास्त्री,कोठारी महंत जसविंदर सिंह व गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने वाले ब्रह्मलीन महंत सुरेंद्र मुनि महाराज विलक्षण संत थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए धर्म संस्कृति के संरक्षण व मानव कल्याण में योगदान का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह,स्वामी हरिचेतनानंद,स्वामी दिनेश दास,महंत विष्णुदास,महंत प्रेमदास,महंत सूर्य मोहन गिरी ,महंत रघुवीर दास,स्वामी ऋषिश्वरानंद,महंत मोहन सिंह,महंत जगजीत सिंह,महंत तीरथ सिंह, महंत गंगादास,स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती,महंत गोविंद दास,महंत जयेंद्र मुनि,स्वामी शिवानंद, महंत राघवेंद्र दास,स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि,महंत हरिदास,महंत निर्भय सिंह,महंत दुर्गादास,बाबा हठयोगी सहित बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालुजन मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।