Skip to main content

नारी सशक्तिकरण, राष्ट्र की सुख समृद्धि के भाव जगा मुंबई अश्वमेध महायज्ञ सम्पन्न

 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस सहित फिल्म, कला एवं खेल जगत की जानी मानी हस्तियों ने किया प्रतिभाग


हरिद्वार।नारी सशक्तिकरण,नशा मुक्ति पीढी और राष्ट्र की सुख समृद्धि उन्नति के भाव जगा पांच दिवसीय मुंबई अश्वमेध महायज्ञ का सफल समापन हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार को साधुवाद देते हुए कहा कि अश्वमेध महायज्ञ सामाजिक संकल्प का महाभियान है। महा जग में वर्चुअली प्रतिभाग करते हुए अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से युवाओं को नशा और दुव्र्यसन से मुक्ति दिलाने का जो संकल्प कराया गया है, वह युवाओं को राष्ट्र के निर्माण में उत्सर्जित करेगा, उन्होंने महायज्ञ आयोजन के लिए डाॅ चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व की सराहना की। सत्ताइस लाख से अधिक साधकों ने अश्वमेध महायज्ञ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के उद्देश्योे की पूर्ति के लिए हवन कुण्ड में आहुति डाली और संकल्प लिया। देश विदेश के अनेकानेक लोेग भी आनलाइन जुड़े। मुंबई अश्वमेध महायज्ञ का नेतृत्व कर रहे युवा आइकाॅन डाॅ चिन्मय पण्ड्या के आवाहन पर धरा को हरा-भरा रखने के लिए लाखों की संख्या में पौधों का वितरण किया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिलाया गया। पांच दिवसीय मुंबई अश्वमेध महायज्ञ का शुभारंभ पच्चीस हजार महिलाओं की कलश शोभायात्रा से हुआ। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस विशेष रूप से उपस्थित थे। गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी,डाॅ चिन्मय पण्ड्या, श्रीमती शेफाली पण्ड्या,प्रसिद्ध व्यवसायी जे कुमार इन्फ्रा के जगदीश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा शोभायात्रा का शुभारंभ किया था। महायज्ञ के अंतिम करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने विभिन्न पाली में आहुतियां डाली। महायज्ञ के प्रथम दिन देवमंच से युवा आइकान डाॅ चिन्मय पण्ड्या ने यज्ञ की विशेषता, प्रकार एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। यज्ञ के दूसरे पर्यावरण संरक्षण नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्त विश्व,मानव कल्याण, सहयोग संगठन, और सशक्त राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के उदृदेश्य से 50 से अधिक देशों से आये याजक-साधकों ने यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने लाखों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से गायत्री महामंत्र की दीक्षा दी। महायज्ञ के तीसरे दिन ज्ञानमंच से केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबोधन दिया। इस अवसर पर युवा आइकान डाॅ.चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास को समर्पित अश्वमेध महायज्ञ।चैथे दिन डाॅ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि पूज्य गुरुदेव ने हम बदलेंगंे-युग बदलेगा,हम सुधरंेगे-युग सुधरेगा, का जो सूत्र दिया है। इसकी पूर्ति हेतु गायत्री परिवार का कार्यकर्ता सतत सक्रिय है। अंतिम दिन युवा आइकान डाॅ चिन्मय पण्ड्या ने यज्ञ और महायज्ञों की महत्ता प्रकाश डालते हुए कहा कि अश्वमेध महायज्ञ राष्ट्र के सर्वागीण विकास के निमित्त आयोजित किया जाता है। इसका आरंभ 1992 में गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा ने किया था। इस क्रम में यह 47वां है। उन्होंने सभी विशेष कर युवाओं से विश्व बंधुत्व,नशा मुक्त विश्व और सुख समृद्धि राष्ट्र निर्माण में पूरे मनोयोग से जुट जाने का आवाहन किया।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।