Skip to main content

भगवान नेमीनाथ का गर्भ कल्याणक मनाया


 हरिद्वार। कनखल स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर कनखल में आयोजित भगवान श्री नेमीनाथ के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया गया। जिसमें मुख्य प्रतिष्ठाचार्य पंडित सतीश जैन शास्त्री (सरल जी) ने प्रातः जाप्य अनुष्ठान, अभिषेक शांति धारा, यामण्डल विधान, वास्तुविधान व हवन पूजा तथा नव निर्मित मन्दिर में शिखर शुद्धि, बेदी शुद्धि व मन्दिर शुद्धि, सौधर्म इन्द्र,कुबेर इन्द्र व अन्य इन्द्रो द्वारा कराई। सांयकाल श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में पण्डाल में मंगल आरती, मंगलाचरण तथा परम पूज्य मरसलगंज गौरव,प्रतिमा योग साधक अकलीकर अक्षुण्ण परम्पराचार्य श्री108आचार्य सौभाग्यसागर महाराज व एवं स्थविर संत 108सुरत्नसागर महाराज द्वारा मंगल प्रवचन हुए। जिसमें आचार्य ने समाज के लोगो को सत्य अहिंसा व त्याग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। क्षुल्लक श्री 105समर्पण सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि आज भगवान का गर्भकल्याणक है। सभी माताओं को अपने गर्भ के समय शास्त्र स्वाध्याय, भगवान का ध्यान तथा अच्छी बातों का स्मरण करना चाहिए। जिससे होने वाली संतान सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलने वाली होती है। रात्रि कार्यक्रम में भगवान नेमीनाथ के पिता समुद्र विजय का दरबार तथा भगवान की माता शिवा देवी का अष्टकुमारियों द्वारा श्रृंगार किया गया। माता शिवा देवी के गर्भ में भगवान के आने पर माता द्वारा 16स्वपन के दर्शन का मंचन सौरभ जैन तथा विक्की एण्ड पार्टी बहुत ही सुन्दर तरीके से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान आयोजन के संयोजक वकील चन्द जैन,मुख्य संयोजक बालेश चन्द जैन,महामंत्री आदेश कुमार जैन एडवोकेट,अध्यक्ष अजय कुमार जैन,संयोजक विजय कुमार जैन,अंकित जैन,हन्नी जैन, सतीश कुमार जैन,नितेश जैन,रवि जैन,संदीप जैन,जेसी जैन,पियूष जैन,सागर जैन,रूचिन जैन ,बाबूराम,अर्चना जैन,रितू जैन,प्रियंका जैन,पूजा जैन,रीना जैन,अलका जैन,मनीषा जैन,शशी जैन,गरीमा जैन,पारूल जैन,रिचा जैन आदि सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।