हरिद्वार। समाजसेवी कपिल वालिया की माता श्रीमती रीता वालिया का बृहस्पतिवार सवेरे जौलीग्रांट अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। कनखल शमशान घाट पर उनकां अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र कपिल वालिया ने उन्हें मुखाग्नि प्रदान की। श्रीमती रीता वालिया के निधन पर योगगुरू स्वामी रामदेव,आचार्य बालकृष्ण, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनांनद, महंत जसविंदर सिंह महाराज, महंत रघुवीर दास, महंत गोविंददास, महंत सूरज दास आदि संतों ने दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि श्रीमती रीता वालिया अत्यन्त धर्मपरायण महिला थी। उनके निधन से वालिया परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। मां गंगा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महंत जसविंदर सिंह महाराज, स्वामी बिपनानंद व स्वामी नागेंद्र सहित अन्य कई संतो ने कहा कि श्रीमती रीता वालिया अत्यन्त मधुरभाषिणी और सौम्य प्रवृत्ति की महिला थी। परिवार का पालन करने के साथ उन्होंने परिवार को उच्चे कोटि के संस्कार दिए। उनका निधन अत्यन्त दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति दे और बैकुण्ठ लोक में स्थान प्रदान करे। यशदेव शास्त्री,राम भरत, गगन भाई,कुलदीप वालिया,संदीप वालिया,नरेश वालिया,दिनेश वालिया,जयभगवान वालिया ,राजेश वालिया, अमित वालिया, नितिन वालिया, संदीप चौधरी, रिंकू वालिया, गोविंद अधिकारी, सतीश वालिया, अशोक शर्मा,विजय महाराज,हिमांशु वालिया,रूचि वालिया,संजय लाला सहित अनेक संत महापुरूषों व राजनीतिक व्यक्तियों ने श्रीमती रीता वालिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments
Post a Comment