Skip to main content

कैंसर संक्रामक रोग नहीं, मरीजों से दूरी न बनाएंः डा-शाह

 


हरिद्वार। ‘‘कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसे कोई भी हल्के में नहीं लेता। यह एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण मानव शरीर की कुछ सेल्स कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं और शरीर के अन्य क्षेत्रें में फैल जाती हैं। कैंसर व्यावहारिक रूप से मानव शरीर में कहीं भी विकसित हो सकता है।’’उपरोक्त जानकारी देते हुये स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी द्वारा संचालित स्वामी रामप्रकाश चौरिटेबल हास्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डा-संजय शाह ने बताया कि‘विश्व कैंसर दिवस’कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने,इसकी रोकथाम,पहचान और इलाज को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। इस साल कैंसर डे की थीम‘‘कैंसर केयर गैप को कम करें’ है। कैंसर वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। कई प्रकार के कैंसर के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। ये बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित करने वाली हो सकती है, यहां तक कि बच्चों को भी इसका शिकार पाया जा रहा है। आनुवांशिकता और पर्यावरणीय कारकों के अलावा लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी भी इस रोग के खतरे को बढ़ाने वाली मानी जाती है। डा-शाह के अनुसार कैंसर के कई कारण हो सकते हैं,जिन लोगों के परिवार में किसी को पहले भी कैंसर रह चुका है,उनमें आनुवांशिक रूप से इस रोग का खतरा अधिक हो सकता है। रिफाइंड खाद्य पदार्थ जिनमें चीनी,तेल की मात्र अधिक और फाइबर-पोषक तत्वों की मात्र कम होती है,इनके भी अधिक सेवन से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है जिस आहार से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है,उसके अधिक सेवन से पेट,स्तन और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा अधिक देखा जाता है। पुरुषों में लंग,प्रोस्टेट,कोलोरेक्टल,पेट और लीवर का कैंसर,वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट,कोलोरेक्टल,लंग, सर्वाइकल कैंसर व थायराइड कैंसर काफी आम हैं। जब शरीर में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने और विभाजित होने लगती है,तब कैंसर होता है। स्वस्थ कोशिकाएं शरीर की जरूरत के हिसाब से बढ़ती और विभाजित होती हैं। कोशिकाओं की उम्र जैसे जैसे बढ़ती हैं,वे मर जाती हैं। लेकिन जब पुरानी कोशिकाएं मरने के बजाय जीवित रहती हैं और जरूरत नहीं होने पर भी अतिरिक्त कोशिकाओं का निर्माण होने लगता है। तब अतिरिक्त कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विभाजित होती हैं,जो कैंसर का कारण बनता है। कैंसर शरीर के किसी भी अंग या ऊतक में शुरू हो सकता है। जब ये शरीर के दूसरे अंगों में फैल जाता है,तब जानलेवा साबित होता है।डा-संजय शाह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में करीब एक करोड़ लोगों की मौत केवल कैंसर से होती है। इस रोग के कारणों और जांच के बारे में जागरूकता बढ़ाने से इससे होने वाली मृत्यु की दर पर नियंत्रण पाया जा सकता है। शुरुआती जांच और उसका इलाज कैंसर से सुरक्षित होने का सबसे आसान तरीका है। हमें यह भी ध्यान देना होगा कि कैंसर संक्रामक रोग नहीं है कैंसर के मरीजों से दूरी न बनाएं।‘‘सरकार ने इस बार के बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार ने अब एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार,सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन यानी एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण करवाएगी,जिसमे कि 9 से 14 साल की लड़कियों के लिये ये मुफ्रत होगा।’’


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।