Skip to main content

भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं मां महाकाली-महंत रजनी देवी

 


हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी गाजीवाली स्थित श्री महाकाली देवीदास शक्ति पीठ आश्रम की परमाध्यक्ष महंत रजनी देवी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मां महाकाली अपने भक्तों पर सदैव कृपा करती है। प्रत्येक अनिष्ट से भक्त की रक्षा कर वैभव प्रदान करती हैं। विधि विधान से मां महाकाली की पूजा अर्चना करने से परिवार के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि का वास होता है। भक्तों को आशीर्वचन देते हुए उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान से भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। सभी को सद्गुरू का चयन कर उनके सानिध्य में ज्ञान प्राप्त कर उसके अनुसार आचरण करना चाहिए। सद्मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है और प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। महंत रजनी देवी ने कहा कि हरिद्वार विश्व की आध्यात्मिक राजधानी है। हरिद्वार के संतों द्वारा प्रसारित आध्यात्मिक संदेशों से पूरे विश्व को मार्गदर्शन मिलता है। श्रद्धालु भक्तों से गंगा को स्वच्छ, निर्मल,अवरिल बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थ है। महाकुंभ सहित अनेक स्नान पर्व हरिद्वार के गंगा तटों पर आयोजित होते हैं। जिनमें देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में गंगा को निर्मल, स्वच्छ, अविरल बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मां गंगा सभी का कल्याण करती है। इसलिए गंगा में किसी प्रकार की गंदगी ना डालें साथ ही दूसरों को भी गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। सभी के सहयोग से ही गंगा निर्मल होगी। महंत रजनी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को आश्रम में मां महाकाली की विशेष पूजा अर्चना होती है। मां महाकाली की कृपा से पूजा में शामिल होने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होने बताया कि प्रत्येक शनिवर को मां महाकाली की विषेश अर्चना पूजा होती है। जो भक्त इस पूजा में शामिल होते है। उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करती है मां काली।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।