हरिद्वार। महानगर किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक राज ने प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लाडी के निर्देश पर संगठन का विस्तार करते हुए हरद्वारी लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजमोहन बर्थवाल को महासचिव, विकास को सचिव, अजय महाराज को संगठन मंत्री, संदीप व सोनू को सचिव, असीम जोशी को प्रवक्ता नियुक्त किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रकित वालिया व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक राज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और बधाई दी। रकित वालिया व दीपक राज ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment