Skip to main content

विज्ञान दिवस पर विकसित भारत के लिये स्वदेशी प्रौद्योगिकी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

नई शिक्षा नीति ने खोले सभी के लिये ज्ञान के द्वार-प्रो.जोशी


 हरिद्वार। एसएमजेएन कॉलेज में महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोबेल पुरस्कार विजेता डा.सीवी रमन की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरणविद् प्रो.बीडी जोशी ने भाग लिया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि चार पीढ़ियों में जल के उपयोग करने के तरीके में बदलाव आया है। पहले नदी,फिर कुएँ,इसके बाद हैडपंप और अब बोतल बंद पानी का उपयोग मानव पीने के लिए कर रहा है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाने का आग्रह किया जिससे आक्सीजन की पूर्ति तथा पर्यावरण संरक्षण हो सके। प्रो.बत्रा ने कहा कि विज्ञान के दम पर ही हम आत्मनिर्भर बन रहे है, हमारे वैज्ञानिक सारे विश्व में फैले हुये है जो भारत की कीर्ति को दूर दूर तक प्रसारित कर रहे है। मुख्य अतिथि प्रो.बीडी जोशी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा विज्ञान के प्रति जिज्ञासा की प्रवृति प्रबल होती है। नई शिक्षा नीति ने सभी के लिये ज्ञान के द्वार खोल दिये हैं। विज्ञान ने पौराणिक कथाओं को सत्य साबित कर दिया है। महान लोगो की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और असंख्य असफलताएं होती है। तब कहीं जाकर कोई अविष्कार होता है। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं की पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा.संजय माहेश्वरी ने अपने संबोधन में विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। निर्णायक मण्डल की भूमिका डा.सरोज शर्मा,डा.सुगन्धा वर्मा एवं आंकाक्षा पांडे ने निभाई। मॉडल प्रतियोगिता में अंजलि सैनी को प्रथम,मनीष,आशीष, हर्षित,आयुष और विनय को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार तथा पारुल, दिव्यांशु और अदिति को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में ईशा कश्यप को प्रथम,अभिलाषा एवं आरती को द्वितीय तथा सुमन एवं नेहा को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। खुशी मेहता तथा जय वर्मा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा.शिवकुमार चैहान, डा.मनोज कुमार सोही, डा.लता शर्मा,डा.आशा शर्मा, डा.मोना शर्मा, विनित सक्सेना, डा.सरोज शर्मा,डा.पूर्णिमा सुंदरियाल,डा.पद्मावती तनेजा,डा.पुनीता शर्मा,दीपिका आनंद,डा.पल्लवी ,डा.मीनाक्षी,डा.रजनी सिंघल,डा.रेनु सिंह,वैभव बत्रा,डा.यादवेंद्र सिंह,प्रिंस श्रोत्रिय,डा.विजय शर्मा, निष्ठा चैधरी,भव्या,साक्षी गुप्ता,आकाक्षां पांडे,रिंकल गोयल,रिचा मनोचा,रचना गोस्वामी,संदीप सकलानी,राजीव कुमार आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।