Skip to main content

विश्व वेटलैंड दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवको ने किया झिलमिल झील का दौरा

 


हरिद्वार। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार ने विश्व वेटलैंड दिवस  मनाया। संकायअध्यक्ष प्रोफेसर विपुल शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको को शुभकामनाये देते हुए एनएसएस इकाई को रसियाबड़ स्थित झिलमिल झील के लिए रवाना किया। स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए उनको बताया वेटलैंड यानी आर्द्रभूमि धरती पर महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र बनाते हैं। इसमें दलदल,समुद्री घास, तालाब या नमभूमि वाली सारी जगहें आती हैं। लेकिन शहरी विकास,कृषि या निर्माण के लिये बड़ी आसानी से इन वेटलैंड्स को खत्म किया जा रहा है. जिसको संग्रक्षित करने की आवश्यकता है। प्रो.मयंक अग्रवाल ने बताया कि विश्व वेटलैंड दिवस को चिह्नित करने के लिए 02 फरवरी को इंजीनियरिंग सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया।   रसियाबड़ रेंज के वन चेत्राधिकारी हरीश चंद्र गैरोला ने बताया कि झिलमिल झील कटोरीनुमा दलदली क्षेत्र है जो उत्तराखंड में हरिद्वार वन प्रभाग के चिड़ियापुर क्षेत्र में गंगा नदी के बायें तट पर स्थित है। यह झील लगभग 3783.5 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। उन्होंने मानव जाति की भलाई में आर्द्रभूमि की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उप राजिक हरीश चंद्र जुयाल ने बताया कि अगस्त 2005 में राज्य सरकार ने पारिस्थितिकी, प्राणिजगत,वनस्पति एवं भू- विविधता के आधार पर इसे संरक्षित क्षेत्र घोषित किया है।वन दरोगा गजपाल सिंह भंडारी ने बताया कि जैव-विविधता से भरपूर इस क्षेत्र में हिरणों की पांच प्रजातियां,हाथी,नीलगाय ,तेंदुआ व बाघ इत्यादि जानवर बहुलता से पाये जाते हैं। वन दरोगा पवन कुमार एवं अशोक कुमार ने स्वयंसेवको को आद्रभूमि की स्थलीय जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 मयंक पोखरियाल ने बतया की विश्व वेटलैंड दिवस 2024 का विषय वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग है। इसका लक्ष्य यह उजागर करना है कि मानव कल्याण के सभी पहलू-शारीरिक,मानसिक और पर्यावरणीय-दुनिया की वेटलैंड के स्वास्थ्य से कैसे जुड़े हुए हैं। इसके महत्त्ता को समझाने के लिए एनएसएस स्वयंसेवको का एक दल झिलमिल झील भ्रमण के लिए ले जाया गया जंहा उनको झीलों के बारे में जानकारी दी गयी। हॉस्टल वार्डन डॉ. धर्मेंद्र बालियान ने युवा पीढ़ी से सौंदर्य और कल्याण पहलुओं के लिए वेटलैंड संरक्षण के लिए काम करने का आह्वान किया। भ्रमण कार्यक्रम में डॉ.सुयश भारद्वाज,वार्डन सुमित बंसल,वन कर्मचारी प्रदीप, पूरन रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कुलपति प्रो.सोमदेव शतांशु एवं कुलसचिव प्रो.सुनील कुमार ने संकाय एवं एनएसएस इकाई को बधाई दी


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।