Skip to main content

त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी को श्रद्धांजलि


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। धर्म क्षेत्र के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने अहम योगदान किया। धर्म और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यो को सदैव याद स्मरण रखा जाएगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी महाराज तपस्वी संत थे। समाज को ज्ञान और अध्यात्म की प्रेरणा देने के साथ युवा पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में उन्होंने हमेशा योगदान किया। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी महाराज उच्च शिक्षा प्राप्त विद्वान संत थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनका त्यागमयी जीवन सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद व कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी बेहद सरल स्वभाव के संत थे। विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से उन्होंने हमेशा समाज सेवा में योगदान किया। उन्होंने कहा कि संत शरीर त्यागते हैं। लेकिन उनकी आत्मा सदैव समाज का मार्गदर्शन करती है। ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी महाराज के विचार और उनका कृतित्व सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा। वाघम्बरी गद्दी के महंत बलवीर गिरी महाराज ने संदेश भेजकर ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी को दिव्य और महान बताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। महंत रवि पुरी महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले संत महापुरूषों के सानिध्य में ही भक्तों का कल्याण होता है। ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी महाराज का पूरा जीवन मानव सेवा को समर्पित रहा। उनका असमय ब्रह्मलीन होना निरंजनी अखाड़े और संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। दिगम्बर राज गिरी ने सभी संत महंतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। महंत मोहन सिंह, महंत तीर्थ सिंह, महंत निर्भय सिंह, दिगम्बर स्वामी राजगिरी, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत राधेगिरी, स्वामी रवि वन, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य सुनील शर्मा, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने भी ब्रह्मलीन महंत रामानंद पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।