Skip to main content

राष्ट्र में धर्मतंत्र का विशेष स्थान: शैल दीदी

धर्म तंत्र के आगे राजतंत्र नतमस्तक, सशक्त राष्ट्र, खुशहाल और व्यसन मुक्त हो रहा समाज 

मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के सफल समापन के बाद शांतिकुंज लौटी टीम 

 


हरिद्वार।हमारे ऋषियों द्वारा प्रदप्त सांस्कृतिक धरोहर की ओर अब दुनिया चलने लगी है। देश दुनिया अब भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। राष्ट्र में धर्मतंत्र का विशेष स्थान है। राजतंत्र धर्मतंत्र के आगे नतमस्तक हो रहा है। उक्त विचार शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने व्यक्त की। वे मुंबई में पांच दिवसीय अश्वमेध महायज्ञ के अभूतपूर्व सफलता के साथ समापन के बाद लौटी शांतिकुंज टीम के साथ समीक्षा बैठक कर रही थी। उल्लेखनीय है कि शांतिकुंज से आचार्यों, व्यवस्था,यज्ञशाला,निर्माण,भोजनालय,मीडिया,प्रदर्शनी व अन्य विभागों से वरिष्ठ सदस्यों की टीम गयी थी। आवश्यक व्यवस्था को छोड़कर शेष टीम लौट आई। इस अवसर पर श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अग्रिम पंक्ति के लोगों ने अश्वमेध महायज्ञ में प्रतिभाग किया, आयोजन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और महायज्ञ के उद्देश्यों की पूर्ति का संकल्प लिया,वह यह बताता है कि देश का राजतंत्र धर्मतंत्र को अपने से ऊपर का स्थान दे रहा है। मुंबई अश्वमेध महायज्ञ में दायित्व संभाल रहे टीम के कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने मुंबई अश्वमेध महायज्ञ में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले अन्य सभी महानुभावों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालु भक्तों, मीडिया संस्थानों को उनकी सेवा भावना, सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि सांस्कृतिक पुर्नस्थापना की ओर गायत्री परिवार का यह एक सार्थक कदम है। युगऋषि के सपनों का भारत दिव्य व विकसित, सबल भारत के निर्माण तक हमें सतत आगे बढ़ते रहना।आपसी समन्वय सहयोग, प्रचंड पुरुषार्थ, श्रद्धेयद्वय के आशीष मार्गदर्शन,गुरुसत्ता की परम कृपा,युवा आइकॉन डॉ चिन्मय जी के कुशल नेतृत्व और स्थानीय परिजनों के समर्पण से अश्वमेध मुंबई अद्भुत सफलताओं के साथ सम्पूर्ण हुआ। ठीक वही अनुभव हो रहा है, जैसे प्रभु श्रीराम जी के साथ हम सब रीछ वानर राम सेतु बना रहे हो। महायज्ञ के अंतिम दिन प्रधानमंत्री ने भी कहा कि मैं चालीस साल से गायत्री परिवार के कार्यों को जानता हूँ। मुझे अश्वमेध महायज्ञ हेतु आमंत्रण मिला, लेकिन समयाभाव के कारण उपस्थित नहीं हो सका। इसलिए उन्होंने महायज्ञ में वर्चुअल भागीदारी की। उनका यह कहना गायत्री परिवार के अभियानों को पुख्ता करता है। केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रीएकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस, वन व संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार सहित अनेक मंत्रियों,कलाकार ने भी महायज्ञ में पहुंचे और अपनी सहभागिता निभाई। शांतिकुंज मीडिया विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच दिवसीय अश्वमेध महायज्ञ में भारत,कनाडा,रसिया,अमेरिका सहित पचास से अधिक देशों के पाँच करोड़ से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग किया। लाखों लोगों ने अश्वमेध महायज्ञ में गुरु दीक्षा से जुड़े।  हजारों की संख्या में विभिन्न संस्कार सम्पन्न कराये गये। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों ने रक्तदान किया, जिसे स्थानीय अस्पताल में जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित कराया गया। तो वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए दो लाख सत्रह हजार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किये गये। मुंबई का 47वां महायज्ञ पूरी तरह से व्यसन मुक्त रहा। इस दौरान एक लाख से अधिक ने व्यसन मुक्त विश्व बनाने के लिए संकल्पित हुए। अश्वमेध महायज्ञ को देश-विदेश के मीडिया संस्थानों ने भी प्रमुखता से स्थान दिया और सराहा। यह कार्यक्रम न भूतो न भविष्यति रहा। अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।