हरिद्वार। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने अजय गर्ग को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया है। अजय गर्ग ने भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का आभार जताया और कहा कि व्यापारियों को संगठित करने का काम किया जाएगा। व्यापारी सदैव ही शासन प्रशासन का सहयोग करते हैं। अजय गर्ग ने कहा कि भाजपा की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। व्यापारियोें के हितों के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करते हुए संगठन द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। व्यापारियों के समक्ष आने वाले परेशानियों और समस्याओं को संगठन के माध्यम से हल कराया जाएगा। मनोज खन्ना, अनिल गुप्ता,गौरव गुप्ता,गगन गुप्ता,संदीप गुप्ता,समीर गुप्ता,सचिन अग्रवाल,अरूण खन्ना, अमित गर्ग आदि ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत किए गए अजय गर्ग का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment