Skip to main content

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों ने मनाया प्रतिरोध दिवस

ठेका प्रथा व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने होगे

 


हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में बीएचईएल के फाउंड्री गेट पर मासा की ओर से दिए गए कार्यक्रम के बतौर मजदूर प्रतिरोध दिवस मनाया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी, हरिद्वार के माध्यम से राष्ट्रपति के लिए ज्ञापन सौंपा गया। विरोध-प्रदर्शन में भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामंत्री अवधेश ने अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में मजदूरों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। 44श्रम कानूनो को खत्म कर 4मजदूर विरोधी लेबर कोड बना दिए गए है। जिनके लागू होते ही मजदूरों के काम के घंटे बढ़ा दिए जायेंगे,यूनियन बनाने, हड़ताल करने आदि मजदूर अधिकार खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के नासिर अहमद ने कहा कि देश में सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही जा रही है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया गया है। इस कानून के जरिए सरकार मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। विविधताओं से भरे देश में शादी विवाह, रीति रिवाजों में तो समनता की बात करती है लेकिन देश में एक तरफ अमीरों की दौलत बढ़ती जा रही है और दूसरी ओर मजदूरों हालत खराब होती जा रही है इसको समान करने की बात नहीं करती है। सभा में प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की दीपा ने कहा कि ये फासीवादी सरकार घोर नारी विरोधी हैं। सभा में एवरेडी मजदूर संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार चौहान ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी,बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी तरफ मजदूरों को ठेके पर काम पर रखा जा रहा है जिनको न्यूनतम वेतन तक भी नहीं मिल पा रहा है। आज इतनी महंगाई में मजदूर दो वक्त की रोटी जुटाना मुस्किल होता जा रहा है। सभा में कर्मचारी संघ सत्यम ऑटो के महिपाल ने कहा कि कंपनियों में स्थाई कर्मचारियों के बजाय मजदूरों को ठेके पर रखा जा रहा है। ठेका प्रथा व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने होगे। संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोजक व फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह ने कहा कि आज एक तरफ मोदी सरकार द्वारा धर्म का सहारा लेकर समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है। दूसरी तरफ मजदूरों किसानों के खिलाफ नीतियां बनायी जा रही है। हमें भगतसिंह के बताये हुए रास्ते पर चलना होगा। मजदूरों किसानों को ऐ बात समझनी होगी तुम्हारा असली दुश्मन पूंजीपति है इनकी सता को ध्वस्त करने के एकजुट होना होगा। सीमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस) के अशोक गिरि ने कहा कि आज मजदूर मेहनतकशों के इस महंगाई के दौर में जीवन चलाना मुस्किल हो गया। फैक्ट्री कल कारखानों में छंटनी तेज हो गई है। ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसे और ज्यादा पूंजीपति मुनाफा कमाये। मजदूरों को एकता बनाकर अपने छिनते हुए अधिकारों बचाना होगा। इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि आज देश जब से हिन्दू फासीवादी सत्ता में आये हैं तब से मजदूरों मेहनतकशों के खिलाफ नीतियां बना कर गुलाम बनाने व पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए मोदी सरकार कुछ भी करने को तैयार है। हिटलर के नक्शे कदम आज देश खुलेआम अल्पसंख्यकों,दलितों,आदिवासियों पर महले हो रहे हैं। फासीवाद को चुनौती मजदूर मेहनतकश जनता ही दे सकती। आज जरूरत है कि मजदूर वर्ग को गोलबंद कर पूंजीवाद,साम्राज्यवाद,फासीवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने होगे। मजदूर प्रतिरोध दिवस व ज्ञापन की कार्रवाई में मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के बैनर तले इंकलाबी मजदूर केंद्र से पंकज कुमार,प्रगतिशील महिला एकता केंद्र से दीपा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से नासिर अहमद,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन से नीशू व सत्यवीर,फूड्स श्रमिक यूनियन से देवेन्द्र कुमार ,कर्मचारी संघ सत्यम आटो से महिपाल,देवभूमि श्रमिक संगठन एचयूएल से दिनेश कुमार,एवरेडी मजदूर यूनियन अमित कुमार तथा अनिल कुमार,सीमेंस वर्कर्स यूनियन सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड से अशोक गिरि,दिलिप, विभूति,राजा बिस्किट मजदूर संगठन से ब्रजेश कुमार व प्रगतिशील भोजनमाता संगठन से नीता आदि संगठनों ने भागीदारी की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।