Skip to main content

प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री संग किया प्रदेश की पांचों लोस क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

 


हरिद्वार। उत्तराखंड की पांचो लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालयों का वर्चुअल माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व चुनाव प्रभारी उत्तराखंड दुष्यंत गौतम एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा की उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाएंगे। दुष्यंत गौतम ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम सभी संकल्प ले की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है उनके नेतृत्व में हम पांचों लोकसभा सीटों को संकल्प लेकर बड़े अंतर से जीतेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करते हुए पांचो लोकसभा सीटों को जीताने का कार्य करेगा उन्होंने कहा की इस चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को निभाएगा। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित राष्ट्र की अवधारणा एवं 2025 तक उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ अग्रणी राज्यों में शामिल होने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे ऐसी अपेक्षा है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियां को पहुंचाने का आव्हान किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि हम राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए पांचो लोकसभा सीटों को प्रधानमंत्री की झोली में डालने का काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ये कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा सभी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में भूमिका निभाते हुए जन-जन तक पहुंच कर भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने उपस्थित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार सह प्रभारी आदित्य चौहान, संयोजक डॉ जयपाल सिंह चौहान, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, विधायक आदेश चौहान,विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,लोकसभा विस्तारक राजेंद्र व्यास, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, अरविंद गौतम,विधानसभा विस्तारक राजीव गुप्ता, चंडी प्रसाद कुकरेती,प्रमोद मिश्रा,शांति कोठारी,गोपाल सिंह पुंडीर,शिवम त्यागी,जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,लव शर्मा लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष दौलत, बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, जिला सहकारी बैंक के वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ,मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट,अमित राज,रीता सैनी,नागेंद्र राणा,राजेश शर्मा,जितेंद्र चौधरी,प्रणव यादव ,कैलाश भंडारी आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।