Skip to main content

सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाना संतों का लक्ष्य -स्वामी कृष्णकांत महाराज

 अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि मिशन का तीन दिवसीय श्री रामायण ज्ञान यज्ञ संपन्न


हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि मिशन भूपतवाला में आयोजित तीन दिवसीय श्री रामायण ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन के संपन्न होने पर बड़ी संख्या में संत महापुरुषों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर ब्रह्म ऋषि आश्रम नीदरलैंड के अध्यक्ष स्वामी डॉ.दिनेश्वरानंद एवं ब्रह्मवादिनी साध्वी कृष्णकांता महाराज ने कहा की देवभूमि की पावन धरा से धर्म का जो संदेश प्रसारित होता है। वह विश्व भर के सनातन प्रेमियों को ज्ञान का बोध कराता है। हरिद्वार के संतो ने जिस प्रकार विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म को प्रस्तुत किया है वह सराहनीय है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए समर्पित रहता है। राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करना और सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर पहुँचाना ही संतों का परम कर्तव्य है। युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत शिवम एवं महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि स्वामी डॉ. दिनेश्वरानंद महाराज विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष है। धर्म के संरक्षण संवर्धन में इनका योगदान हमेशा से अतुल्य रहा है। पुरुषार्थ आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि धर्मसत्ता एवं राजसत्ता के समन्वय से भारत जल्द ही पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा। इस दौरान स्वामी ऋषिश्वरानंद,बाबा हठयोगी,महंत सुतिक्षण मुनि,महंत अनंतानंद,महंत लोकेश दास, महंत निर्मल दास,महंत दिनेश दास,योगी सत्यव्रतानंद, स्वामी कामेश्वर पुरी,महंत सूरज दास, महंत प्रहलाद दास,महंत दुर्गादास,योगी आशुतोष,श्याम गिरी महाराज श्रवण दास महाराज शांति प्रकाश महाराज गगन देवगिरी महाराज वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण जी महाराज देहरादून बाबा रमेशानंद, परवीन कश्यप, मनोजानंद सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।