Skip to main content

ज्ञान की गंगा के प्रवाह की केंद्रस्थली बना नवनिर्मित शक्ति साधना धाम

 


हरिद्वार । भूपतवाला स्थित नवनिर्मित शक्ति साधना धाम आश्रम भारतमाता पुरम का लोकार्पण संत महापुरुषों के पावन सानिध्य में किया गया। पूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज की परम कृपा अनुसार महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशनानंद गिरि जी महाराज के परम सानिध्य में नवनिर्मित शक्ति साधना धाम आश्रम का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए निर्मल पंचायती अखाड़े के पीठाधीश्वर श्री महंत ज्ञान देव जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है। उनके प्रत्येक कार्य में भक्तों का हित निहित होता है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर चित्प्रकाशनंद गिरी महाराज ने कहा नवनिर्मित शक्ति साधना धाम लोकार्पण के समय हरिद्वार तथा देश के कोने-कोने से आए संत महापुरुषों के ज्ञान की गंगा की स्थली बना हुआ है। इस नव निर्मित भवन में इतने सिद्ध संत महापुरुषों के चरण पड़े तथा उनके श्री मुख से ज्ञान की गंगा के रूप में भक्तों के लिए कल्याणकारी वचनों का प्रवाह देखने के लिए मिला। इस पृथ्वी लोक पर दो गंगा हैं एक तो माता भागीरथी जिस मे स्नान करने मात्र से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट संताप समाप्त हो जाते हैं,दूसरी गंगा संत महापुरुषों के श्री मुख से ज्ञान के रूप में बहने वाली गंगा है जो भक्तों को कल्याण के साथ-साथ भवसागर पार करा देती है। भक्तों का तन मन संतो के आशीर्वचनों से धन्य हो जाता है उनका लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं। नवनिर्मित शक्ति साधना धाम संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा का मुख्य प्रवाह केंद्र बना हुआ है इस ज्ञान रूपी गंगा में स्नान कर अपने जीवन को धन्य बना लो । इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सभी संत महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान साध्वी सेवा मूर्ति मां शक्ति शांम्भवी चेतनागिरी, साध्वी अपरजिता गिरी,स्वामी नरोत्तमानंद महाराज, स्वामी उमेशानंद गिरि, स्वामी परम प्रकाश महाराज,स्वामी वेदानंद गिरी महाराज, साध्वी वेद प्रकाश महाराज स्वामी अनंतानंद स्वरूप, श्याम गिरी महाराज, सरवन दास महाराज, धर्मदास महाराज मनोजानंद, प्रवीण कश्यप, रामदास महाराज, वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।