Skip to main content

कुलपति से लगायी गुरुकुल की संपत्ति बचाने की गुहार

 


हरिद्वार। डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन, देवभूमि बधिर एसोसिएशन और सक्षम के प्रतिनिधियों ने गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमदेव शतांशु से मुलाकात कर गुरुकुल की संपत्तियो को बचाने की गुहार लगाई है। डा.हरिराम राम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन के कार्यवाहक सचिव जितेंद्र वीर सैनी,संरक्षक सत्यदेव राठी, सक्षम के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद कुशवाहा, देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा सहित कई सदस्यो ने कुलपति से मुलाकात के दौरान कहा कि कुछ संस्थाये अपने निजी स्वार्थ के लिए गुरुकुल व अन्य संपत्तियो को खुर्द बुर्द करने मे लगी है। धार्मिक नगरी हरिद्वार में 125वर्षो से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले स्वामी श्रद्धानंद द्वारा संस्थापित प्राचीन गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय जो लगातार देश एवं समाज के उत्थान मे कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध है, ऐसे विश्वविधालय को शीर्ष तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे भारत सरकार के प्रयासो का हम समर्थन करते है। भारत सरकार से संरक्षित इस ऐतिहासिक विश्वविधालय से हरिद्वार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओ के लिए उच्च शिक्षा का स्वप्न पूर्ण होगा। क्योंकि निजी संस्थानों में अध्ययन कराना हर माता पिता की पहुंच से बाहर है। हम भारत सरकार से मांग करते है कि जनभावनाओं को ध्यान मे रखते हुए इस प्राचीन गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय को पूर्ण रूप से केंद्रीय विश्वविधालय बनाकर हरिद्वार व आस पास की जनता को लाभान्वित करे।इस दौरान सभी ने कुलपति से डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज कनखल,गुरुकुल कांगड़ी  विश्विद्यालय,गुरुकुल महाविद्यालय,कन्या गुरुकुल हरिद्वार,कन्या गुरुकुल देहरादून में उच्चस्तरीय शिक्षा व्यस्था बनाने के साथ साथ डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज की कब्जाई गयी सभी सम्पतियो को कब्जा मुक्त कराने का आग्रह किया। कुलपति ने पूर्ण आश्वासन दिया कि सभी कब्जाई सम्पत्तियो की वह सीबीआई जांच कराने का पूर्ण प्रयास करेगे और इस हेतु भारत सरकार से वार्ता करेगे। किसी को भी कब्जा करने नही दिया जायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।