Skip to main content

राजसत्ता और धर्मसत्ता का समन्वय थे ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 समारोह पूर्वक मनाया गया ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि का निर्वाण दिवस


हरिद्वार। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि का 13वां निर्वाण दिवस संत महापुरूषों के सानिध्य में भीमगोड़ा स्थित संत मंडल आश्रम में समारोह पूर्वक मनाया गया। ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि के शिष्य एवं संत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी राममुनि महाराज के संयोजन में आयोजित निर्वाण दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखाड़ परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि राजसत्ता धर्म सत्ता के बिना अधूरी है। हरिद्वार में भाजपा की विजय पताका फहराकर इतिहास रचने वाले ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि राजसत्ता और धर्मसत्ता का समन्वय थे। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान और राम मंदिर आंदोलन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। योग गुरू आचार्य कर्मवीर ने कहा कि पूर्व विधायक ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि ने सनातन धर्म और अध्यात्म का प्रचार प्रसार करने के साथ समाज को एकजुट करने में अहम योगदान दिया। ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि के विचार और उनकी शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। बाबा हठयोागी एवं स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कहा कि निर्मल जल के समान जीवन व्यतीत करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि दिव्य संत थे। सदैव भक्तों और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहने वाले ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि महाराज का आदर्शपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। महमंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी एवं महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि ने संत समाज के प्रेरणा स्रोत और भक्तों के लिए प्रेरणा के पंुज थे। महामंडलेश्वर स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी एवं महंत नवल किशोर दास ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि संत समाज की दिव्य विभूति थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। स्वामी राममुनि महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि का पूरा जीवन त्याग और तपस्या से परिपूर्ण रहा। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरूदेव के दिखाए मार्ग पर चलते आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया।कार्यक्रम के दौरान सभी संत महापुरूषों ने एक स्वर में हरिद्वार लोकसभा सीट से किसी संत को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने की मांग भी की। लोकसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व संत द्वारा किए जाने पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरिद्वार का विकास होगा।इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी,बाबा हठयोगी,आचार्य कर्मवीर,महंत जसविन्दर सिंह,महंत नवल किशोर दास,महंत रूपेंद्र प्रकाश,स्वामी ऋषिश्वरानंद,महंत प्रबोधानंद,महंत गोविंददास, स्वामी ऋषि रामकृष्ण,स्वामी ज्ञानानंद स्वामी जगदीश दास,भक्त दुर्गादास, स्वामी कृष्ण स्वरूप, स्वामी दिनेश दास,स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि,स्वामी निर्मल दास,स्वामी अनंतानंद,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,पूर्व पार्षद अनिरूद्ध भाटी,आकाश भाटी,विशाल राठौर,बलकेश राजौरिया,संजीव चैधरी,तरूण नैय्यर,शिवकुमार कश्यप,रवि कश्यप,राकेश गिरी,शोभाराम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।