Skip to main content

संतो का जीवन निर्मल जल के समान होता है- स्वामी ऋषिश्वरानंद

 


हरिद्वार। श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा है कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। ब्रह्मलीन स्वामी महानंद अवधूत महाराज संत शिरोमणि थे। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। भूपतवाला स्थित ब्रह्मविभु मंदिर निरपेक्ष सन्यास आश्रम में ब्रह्मलीन महानंद अवधूत महाराज की श्रद्धांजलि सभा में सभी तेरह अखाड़े के संत महापुरुषों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते कही। इस अवसर पट्टाभिषेक के दौरान संत समाज ने ब्रह्मलीन महानंद अवधूत महाराज के शिष्य स्वामी ब्रह्मानंद को तिलक चादर भेंट कर महंताई प्रदान की। स्वामी शिवानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्वान एवं तपस्वी संत है। जिनके अनुभव में आश्रम से संचालित सेवा प्रकल्पों में निरंतर बढ़ोतरी होगी। अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास एवं बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि योग्य गुरु को सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। ब्रह्मलीन स्वामी महानंद अवधूत महाराज त्याग एवं तपस्या की साक्षात प्रति मूर्ति थे। हमें आशा है कि उनके बताएं मार्ग का अनुसरण कर संतों की सेवा करते हुए स्वामी ब्रह्मानंद महाराज राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता को बहुमूल्य रूप से सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए ब्रह्मविभु मंदिर निरपेक्ष सन्यास आश्रम के नवनियुक्त महंत स्वामी ब्रह्मानंद महाराज ने कहा कि जो दायित्व संत समाज द्वारा उन्हें सौंपा गया है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। संत समाज की सेवा करते हुए भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य होगा। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद एवं महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। समाज कल्याण के लिए उनकी आत्मा सदा इस धरा पर विराजमान रहती है। इस अवसर पर मंहत रामानन्द ब्रह्मचारी ने कार्यक्रम में पधारे सभी महापुरुषों का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि,महंत सुतिक्षण मुनि,पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,महंत दुर्गादास,योगी आशुतोष ,महंत जयेंद्र मुनी,स्वामी गंगादास,स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत दिनेश दास,महंत जगजीत सिंह,महंत मोहन सिंह,महंत गोविंद दास,महंत निर्भय सिंह,महंत मुरली दास ,महंत श्रवण मुनि,महंत सूरज दास,महंत प्रहलाद दास,महंत अरुण दास,महंत विष्णु दास,महंत प्रेमदास,स्वामी ध्यानानंद,स्वामी ज्ञानेश्वर,मीरा स्वामी सुखदेव,श्याम गिरी,सरवन दास,धर्मदास महाराज रमेशा नंद देहरादून बाबा वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण जी सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।