Skip to main content

सावर्जनिक जीवन से अलग करने के लिए उनके खिलाफ दो-दो मुकद्मे दर्ज कराये गये-चिन्मयानंद


 हरिद्वार। राममंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि राम जन्म भूमि के लिए चले आंदोलन में तत्कालीन सरकारों ने अनेक बाधाएं पहुंचायी। लेकिन कड़े संघर्ष के बाद सफलता मिली और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ।शिष्या से रेप के आरोपों में एमपी एमएलए कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद मीडिया के सामने आए। हरिद्वार पहुंचे स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनकी छवि खराब करने के लिए उन पर आरोप लगाए गए थे। वे राम मंदिर आंदोलन में काफी सक्रिय रहे थे, इसलिए राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने उनके खिलाफ ये षड्यंत्र रचा था। सोमवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी चिन्मयानंद ने अयोध्या आंदोलन पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या,काशी और मथुरा सनातन धर्म के प्रमुख केंद्र हैं। इसलिए आक्रांतांओं ने इन्हें निशाना बनाया। सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद हिंदू समाज को अयोध्या,काशी और मथुरा को लेकर भी उम्मीद बंधी। लंबे आंदोलन और कानूनी संघर्ष के बाद अंततः 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। स्वामी चिन्मयानंद ने बताया कि अंग्रेजी शासनकाल में अयोध्या मुद्दे से जुड़े दोनों पक्षों के़े लोग समझौता करने को तैयार हो गए थे। लेकिन अंग्रेज सरकार ने समझौता नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के मामले में जो तथ्य सामने आए हैं। उससे जल्द ही निर्णय हिंदुओं के पक्ष में होने की उम्मीद है। इससे मथुरा को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हैं। उन्होंने दूसरे पक्ष से जिद छोड़ने की अपील भी की। काशी मथुरा में धार्मिक स्थलों के विवाद पर स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद हल कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू हैं इसलिए उन्हें खुद को आक्रांताओं के साथ नहीं जोड़ना चाहिए। स्वामी चिन्मयानंद ने साधु संतों की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए झूठे मुकद्मे दायर किए जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें सावर्जनिक जीवन से अलग करने के लिए उनके खिलाफ धारा 376 के दो-दो मुकद्मे दायर किए गए। लेकिन उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। उन्होंने अदालती कार्रवाई का सामना किया और उन्हें न्याय मिला। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में वापसी करने के बाद वे सनातन धर्म संस्कृति के प्रति आम जनमानस की आस्था को और मजबूत करने की दिशा में चल रहे प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।