Skip to main content

जनपद के एक लाख से अधिक लाभार्थियों से किया जायेगा सम्पर्क

भाजपा ने किया लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन


 हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में 20सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने लाभार्थी संपर्क अभियान का विवरण एवं उद्देश्यों को लेकर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संपर्क अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना है। कार्यक्रम के तहत 25लाख कार्यकर्ता मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के 6करोड़ से अधिक लाभार्थियों से देश भर में संपर्क करेंगे। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में 110000 से अधिक लाभार्थियों से संपर्क कर लाभार्थियों का डाटा अपडेट किया जाएगा। जिसमें घर घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करना, पत्रक देना और गेट पर स्टीकर लगाना व लाभार्थी के मोबाइल से मिस कॉल नंबर पर मिस कॉल करना है। लाभार्थी के फोटो एवं उसके अनुभव के वीडियो सोशल मीडिया, नमो एप, सरल ऐप पर अपलोड करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान को प्रदेश इकाई द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार तीन दिन में पूरा करना है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रतिभागी कार्यकर्ताओं को लाभार्थी संपर्क अभियान में अपना पूर्ण निष्ठा के साथ योगदान करना है। संपर्क अभियान में कार्य को बूथ स्तर तक दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप पूरा करना है। अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन 24फरवरी तक पूर्ण किया जाना है। मंडल में प्रशिक्षण देने वाले कार्यकर्ता एवं आईटी के एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। बूथ स्तर पर संपर्क करने वाले कार्यकर्ता को एक बूथ पर 20 से 30लाभार्थियों से संपर्क करना है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र संयोजक जयपाल सिंह चैहान ने कहा सभी को मिलकर गए संपर्क अभियान को सफल बनाना है तथा हरिद्वार लोकसभा को सर्वाधिक मतों से जीतने का काम करना है। कार्यशाला में दायित्वधारी श्यामवीर सैनी, लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी आदित्य चैहान,हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा,कार्यक्रम की सहसंयोजक अनु कक्कड़ व नलिन भट्ट,लोकसभा विस्तारक राजेंद्र व्यास,जिला संयोजक मोहित वर्मा,अमन त्यागी एवं पुष्पा,जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा,आशु चैधरी,लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।