Skip to main content

भारतीय जागरूकता समिति ने किया विधिक परिचर्चा व संगोष्ठी का आयोजन

 अभिाभावक बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं और मित्रवत् व्यवहार करें -अनीता भारती


हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति की और से प्रैस क्लब सभागार में विधिक परिचर्चा व समस्या और समाधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार पाठक ने किया। परिचर्चा और संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि यदि बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं तो इसके लिए बच्चों के अभिभावक ज्यादा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे गलत रास्ते पर ना चलें इसके लिए माता पिता को उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उनके साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए। साथ ही बच्चों के साथ मित्रवत् व्यवहार करें। ड्रग्स का प्रयोग रोकने व कम करने का यही उपाय है। भारतीय जागरुकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष नैनीताल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने पोक्सो एक्ट,यौन अपराध, नशा उन्मूलन, सूचना का अधिकार तथा साइबर अपराधों के खिलाफ बने कानूनों के प्रावधानों की जानकारी दी। कवियत्री एवं प्रेरक वक्ता कंचन प्रभा गौतम ने इस अवसर पर सामयिक कविता देश के कानूनों का पालन, हम सब की दरकार है प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरी,जबकि शिवान्या अग्रवाल, सानवी खन्ना, अद्विका पाल ने सरस्वती वंदना तथा श्रीराम भजन पर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। आकाशवाणी व दूरदर्शन के कलाकार विपुल रुहेला ने गजल पेश की। सहायक सम्भागीय यातायात अधिकारी रश्मि पंत ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि, सड़क दुर्घटना होने पर केवल दुर्घटना स्थल के वीडियो नहीं बनाएं, बल्कि दुर्घटना का शिकार होने वाले लोगों की मदद भी करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकार भी ऐसे लोगों को प्रोत्साहित और सम्मानित कर रही है जो दुर्घटना का शिकार होने वाले लोगों के प्राण बचा रहे हैं। विगत वर्ष क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुई दुर्घटना इस बात का जीता जागता उदाहरण है। विशिष्ट अतिथि एटीसी की डिप्टी कमांडेंट अरुणा भारती ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सरकार द्वारा पुराने कानूनों में किए जा रहे बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि आज हमारा उद्देश्य अपराधी को दण्डित करने की अपेक्षा उनमें सुधार लाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसमें जाति,धर्म और लिंग भेद न होकर केवल अपराधी की आयु ही एकमात्र आधार माना जाता है। उसी के आधार पर अपराधी के बाल,किशोर अथवा वयस्क वर्ग का निर्धारण होता है। विचार गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार व लेखिका डा.राधिका नागरथ,फिजियो थिरेपिस्ट डा.आर.एन.अग्रवाल,कवि डा.अशोक गिरि,नीता नय्यर,मानसी मिश्रा,पावर लिफ्टर संगीता राणा,समाजसेवी मानसी मिश्रा, मिनी पुरी तथा गोविन्द बल्लभ भट्ट आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। आयोजन में सिद्धार्थ प्रधान,विपुल शर्मा,अनिल कुमार विनीत चौहान, विनोद शर्मा,हिमांशु चोपड़ा,दीपाली शर्मा,अर्पिता सक्सेना व डिम्पल आदि ने विशेष सहयोग दिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।