Skip to main content

त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन निराला स्वामी-सतपाल ब्रह्मचारी


 हरिद्वार। भूपतवाला स्थित निराला धाम आश्रम में 35वें चालीस दिवसीय विराट शिव शक्ति महायज्ञ के समापन पर आश्रम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज के संयोजन में आयोजित संत सम्मेलन में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद,ब्रह्मलीन गुरूमाता सुशीला देवी एवं ब्रह्मलीन संत निराला स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। संत सम्मेलन में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि त्याग,तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति एवं परम्शिव भक्त ब्रह्मलीन निराला स्वामी विलक्षण संत थे। राजमाता आशा भारती महाराज जिस प्रकार ब्रह्मलीन निराला स्वामी महाराज के अधूरे कार्यो को आगे बढ़ा रही हैं। उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राजमाता आशा भारती महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूजनों एवं ब्रह्मलीन निराला स्वामी महाराज द्वारा स्थापित आश्रम की सेवा परंपरा का विस्तार करते हुए संत समाज के सहयोग से सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी द्वारा शुरू की गयी विराट शिव शक्ति महायज्ञ की परंपरा को जारी रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजन किया जा रहा है। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद, ब्रह्मलीन गुरूमाता सुशीला देवी एवं ब्रह्मलीन संत निराला स्वामी संत समाज की दिव्य विभूति थे। समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर और सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार में ब्रह्मलीन निराला स्वामी महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान करने का संकल्प लेना चाहिए। संत सम्मेलन का संचालन करते हुए स्वामी हरिहरानंद ने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। राजमाता आशा भारती महाराज के शिष्य स्वामी नित्यानंद महाराज ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। महामंडलेश्वर स्वामी ललितनंद गिरी महंत सूरज दास,महंत दिनेश दास,स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि,स्वामी शिवम महंत,महंत शिवानंद भारती, महंत जयराम दास,महंत बिहारी शरण,महंत रघुवीर दास,महंत नारायण दास पटवारी,महंत निर्भय सिंह,महंत सूर्यदेव महाराज,महंत ज्ञानानंद,महंत गोविंददास,महंत गुरमाल सिंह,महंत हितेश दास,महंत आलोक दर्शनानंद पुरी सहित बड़ी संख्या में संत,मुख्य जजमान रमेश मिड्डा, अर्जुनदेव मनचंदा,रेणु ठुकराल,जोगिंद्रपाल चानना,राकेश राजदेव,कृष्णदेव,राजकुमार,ओंकार कसाना व श्रद्धालुजन मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।