Skip to main content

पदाधिकारियों ने किया चुनाव को लेकर मंथन

 


हरिद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की और उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी समाज के लिए विशेष योजनाएं संचालित की है, जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो और प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी वेद मंदिर आश्रम पहुंचे। राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि देश की उन्नति में ओबीसी समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समाज का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री रामलला के मंदिर में विराजमान होने से विश्व में भारत देश का नाम रोशन हुआ है।मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि मिशन-2024 की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा, तभी तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व करते हुए सभी के सपनों को साकार कर सकेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचने के साथ उनका लाभ उन्हें मिल सकें, इसके लिए निरंतर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार कर रहे हैं। आज प्रदेश में हर वर्ग खुश है,क्योंकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है और मूलभूत सुविधाओं पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोेकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की पांचो सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य में 20 की वृद्धि कर किसान हित में काम किया है। पीएम किसान सम्मान निधि,श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर सभी की आर्थिकी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज खोलकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। कालेज खुलने से जहां छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में यह दूसरा डिग्री कॉलेज खुला है। साथ ही अनेक विकास योजनाएं पाइपलाइन में है,जिन पर मंथन चल रहा है। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डा.प्रदीप चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव,चौधरी सत्य कुमार, तिलक राम सैनी,अंकित चौहान,आदित्य गिरि,रवि कश्यप,मुनेश पाल,महक सिंह ठाकुर, नाथीराम कश्यप,अजय मलिक,रविंद्र ठाकुर,जिलाध्यक्ष रुड़की अनुज सिंह,रविंद्र चौधरी,नरेंद्र चंदेल,पार्थ आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।